Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम से मिलेगी राहत, तीन नए अंडरपास बनाने की तैयारी
● ग्रेटर नोएडा: गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड
● ग्रेटर नोएडा: गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड, 90 प्लॉट का निकाला गया ड्रॉ
● यूपी में 16 IAS अधिकारियों का फेरबदल, रवि कुमार एनजी को UPSIDA की जिम्मेदारी
● बाल दिवस पर एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में सजा रंगोत्सव, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
● ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा की परियोजनाओं का प्रदर्शन, यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने किया प्राधिकरण के स्टॉल का निरीक्षण
● एडवोकेट मुकेश नागर को भाजपा ओबीसी मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।
● 16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण
● छठ पूजा के लिए सज गए ग्रेटर नोएडा के बाजार, 21 घाटों पर होगी पूजा; आज नहाय-खाय से महापर्व की शुरुआत
● यूपी में PDA की काट के लिए BJP की नई रणनीति, पश्चिम क्षेत्र की कमान गुर्जर नेता नवाब सिंह नागर को
ग्रेटर नोएडा: गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गुलिस्तानपुर गांव के 113 किसानों को बड़ी राहत दी है।
- sakshi choudhary
- 17 Nov, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गुलिस्तानपुर गांव के 113 किसानों को बड़ी राहत दी है। प्राधिकरण की ओर से किसानों को घंघोला में छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित कर दिए गए हैं। सोमवार को 90 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ निकाला गया, जबकि अलग-अलग आकार के 23 भूखंडों के आवंटन पत्र संबंधित किसानों को जारी कर दिए गए। लंबे समय से आबादी भूखंड मिलने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है।
दरअसल, गुलिस्तानपुर गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद से छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटन का मामला लंबित था। अब प्राधिकरण ने इस प्रक्रिया को पूरा करते हुए किसानों को प्लॉट आवंटित कर दिए हैं। कुल 113 भूखंडों में से 90 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ कराया गया। इनका आकार 130 वर्ग मीटर से लेकर 650 वर्ग मीटर तक है। वहीं, शेष 23 अलग-अलग आकार के भूखंडों के आवंटन पत्र सीधे जारी किए गए। इस पूरी प्रक्रिया को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर पूरा कराया गया।
एसीईओ प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में ड्रॉ की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आबादी भूखंड आवंटित होने से किसानों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिली है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से प्रभावित किसानों को उनके हक का भूखंड मिलने का रास्ता साफ हुआ है।