Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता ● हुनरमंद युवा ही बनाएंगे विकसित भारत की मजबूत नींव, पीएम मोदी ने कौशल विकास को बताया देश की ताकत ● कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के निशाने पर Meta, भारत में क्यों बढ़ रहे विवाद? हैदराबाद से गुरुग्राम तक क्या है पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प!

ग्रेटर नोएडा: शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट की तस्वीर जल्द बदल सकती है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय सेक्टरों को सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा: शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट की तस्वीर जल्द बदल सकती है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय सेक्टरों को सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों और ग्रीन बेल्ट का रखरखाव बेहतर किया जाएगा। प्राधिकरण की इस पहल से इन सेक्टरों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।


इन सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प

प्राधिकरण की इस योजना में अल्फा, ओमेगा-1, सिग्मा-1, स्वर्णनगरी, चाई-3, ज्यू-1, ज्यू-2 और नॉलेज पार्क-2 व 3 समेत कई सेक्टर शामिल हैं। इन इलाकों के पार्कों और ग्रीन बेल्ट को बेहतर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और काम भी शुरू करा दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य आवासीय क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ सार्वजनिक जगहों को बेहतर बनाना है।


पार्कों के रखरखाव पर होगा विशेष ध्यान

ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों में पार्क और ग्रीन बेल्ट लोगों के लिए सुबह-शाम घूमने, बच्चों के खेलने और समय बिताने की अहम जगह हैं। ऐसे में इनके बेहतर रखरखाव से स्थानीय निवासियों को सीधा फायदा मिल सकता है। पार्कों की हरियाली, साफ-सफाई और दूसरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।


प्रॉपर्टी की वैल्यू बढ़ने की भी उम्मीद

शहर के आवासीय सेक्टरों में अच्छी हरियाली, साफ-सुथरे पार्क और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं किसी भी इलाके की पहचान होती हैं। प्राधिकरण की इस योजना से सेक्टरों की खूबसूरती बढ़ने के साथ वहां रहने वाले लोगों की लाइफस्टाइल में भी सुधार होने की उम्मीद है। इसके अलावा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का सकारात्मक असर प्रॉपर्टी की वैल्यू पर भी पड़ सकता है।