Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Greater Noida: गंदगी पर ACEO सख्त, सफाई में लापरवाही पर दो लाख का जुर्माना

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने मंगलवार को इकोटेक-3 सेक्टर की ट्वॉय सिटी और हबीबपुर व डेरीन गांव में छह फीसदी आवासीय भूखंड क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही देखने को मिली। गंदगी और नियमित कूड़ा न उठने की वजह से उन्होंने बिमलराज कॉन्ट्रैक्टर पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

Greater Noida: एसीईओ ने सफाई में कोताही पर सुपरवाइज़र का वेतन रोका

एसीईओ ने सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित सफाई उपनिरीक्षक और सुपरवाइजर का वेतन रोकने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा और लापरवाह कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

एनजी रवि कुमार के आदेश पर प्राधिकरण ने उठाए सख्त कदम 

बता दे कि Greater Noida में ये सख्त कदम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशों के तहत उठाया गया, जिसमें सभी अधिकारियों को नियमित रूप से विकास कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण करने को कहा गया है। लक्ष्मी वीएस ने साफ शब्दों में कहा कि सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video