Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अगस्त क्रांति के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन, 7 अगस्त से जिला मुख्यालय पर जुटेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन ● स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किले पर 12 हजार पुलिसकर्मी तैनात ● Delhi-NCR Weather Update: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? ● तेज बारिश ने खोली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पोल, Alpha 2 सेक्टर में जलभराव से परेशान लोग ● Noida Airport: ₹799 के 400 ग्राम लड्डू में निकली फफूंदी, यात्री ने की सख्त कार्रवाई की मांग ● सीईओ की सहमति के बाद समाप्त हुआ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों का धरना, कल से बहाल होगा कामकाज ● UP Election 2027: भाजपा टिकट के लिए तीन टेस्ट, संघ-संगठन और सर्वे तय करेंगे दावेदारों की किस्मत ● UP Supplementary Budget 2026: यूपी में ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, उद्योग से स्वास्थ्य तक इन क्षेत्रों पर बड़ा फोकस ● UP IAS Transfer: यूपी में 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, कई मंडलों के कमिश्नर बदले ● Delhi Weather Update: बादल आए, फुहारें पड़ीं, क्या आज होगी झमाझम बारिश? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

UP Panchayat Election: सपा अलर्ट मोड में, आरक्षण और परिसीमन पर पैनी नजर

top-news

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में 2025 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने कमर कस ली है। पार्टी अब पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और चुनाव से पहले होने वाले आरक्षण और परिसीमन की प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रख रही है। सपा नेतृत्व को आशंका है कि सत्ताधारी भाजपा सरकार तकनीक और डाटा के सहारे चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकती है। इसीलिए, पार्टी ने जिलों में पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं ताकि किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत चुनाव आयोग तक पहुंचाई जा सके।

UP Panchayat Election: अखिलेश यादव ने कही ये बात 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा आईटी प्रोफेशनल्स की मदद से चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सत्ताधारी दल ग्राम पंचायतों के परिसीमन में जातीय आंकड़ों से छेड़छाड़ कर सपा के संभावित वोट बैंक को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की एक टीम बनाई गई है जो पूरे प्रोसेस पर सतत निगरानी रखेगी।

अदालत तक जा सकती है सपा 

इसके अलावा, UP Panchayat Election से पहले सपा कार्यकर्ताओं को आरक्षण प्रक्रिया और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यदि कहीं भी आरक्षण में गड़बड़ी या राजनीतिक हस्तक्षेप की कोशिश होती है तो सपा चुनाव आयोग से लेकर अदालत तक का रुख करने से पीछे नहीं हटेगी। पार्टी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप हों।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *