Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अगस्त क्रांति के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन, 7 अगस्त से जिला मुख्यालय पर जुटेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन ● स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किले पर 12 हजार पुलिसकर्मी तैनात ● Delhi-NCR Weather Update: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? ● तेज बारिश ने खोली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पोल, Alpha 2 सेक्टर में जलभराव से परेशान लोग ● Noida Airport: ₹799 के 400 ग्राम लड्डू में निकली फफूंदी, यात्री ने की सख्त कार्रवाई की मांग ● सीईओ की सहमति के बाद समाप्त हुआ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों का धरना, कल से बहाल होगा कामकाज ● UP Election 2027: भाजपा टिकट के लिए तीन टेस्ट, संघ-संगठन और सर्वे तय करेंगे दावेदारों की किस्मत ● UP Supplementary Budget 2026: यूपी में ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, उद्योग से स्वास्थ्य तक इन क्षेत्रों पर बड़ा फोकस ● UP IAS Transfer: यूपी में 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, कई मंडलों के कमिश्नर बदले ● Delhi Weather Update: बादल आए, फुहारें पड़ीं, क्या आज होगी झमाझम बारिश? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Lok Sabha: Om Birla का विपक्ष पर तीखा हमला, Rahul Gandhi और गोगोई का नाम लेकर जताई नाराजगी

Lok Sabha: संसद के मानसून सत्र का छठा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर बाधित हुई, जिससे नाराज स्पीकर Om Birla ने विपक्ष पर सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और असम से सांसद गौरव गोगोई का नाम लेकर उन पर नियोजित ढंग से सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने का आरोप लगाया।
top-news

Lok Sabha: संसद के मानसून सत्र का छठा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर बाधित हुई, जिससे नाराज स्पीकर Om Birla ने विपक्ष पर सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और असम से सांसद गौरव गोगोई का नाम लेकर उन पर नियोजित ढंग से सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने का आरोप लगाया। स्पीकर ने कहा कि यह सदन 140 करोड़ देशवासियों की आवाज है और इसकी गरिमा बनाए रखना सभी सांसदों की जिम्मेदारी है।


Lok Sabha: ओम बिरला का विपक्ष पर सख्त रुख, विपक्ष को लगाई फटकार 

सदन की मर्यादा की बात करते हुए ओम बिरला ने विपक्ष से सवाल किया कि आखिर वे प्रश्नकाल क्यों नहीं चलने दे रहे हैं। Om Birla ने कहा, "आप सबने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग की, लेकिन अब आप ही लोग प्रश्नकाल में बाधा डाल रहे हैं।" उन्होंने इसे सुनियोजित व्यवधान करार दिया और पूछा कि क्या सांसदों को पर्चे फेंकने और तख्तियां लहराने के लिए सदन में भेजा गया है? बिरला ने स्पष्ट किया कि प्रश्नकाल देश की जनता के सवालों का जवाब देने का समय होता है, लेकिन विपक्षी सदस्य जानबूझकर इसे बाधित कर रहे हैं।


स्पीकर ओम बिरला के सख्त रुख के बाद बढ़ी सियासत 

जानकारी के लिए बता दे कि Lok Sabha में अपने संबोधन के अंत में Om Birla ने कहा कि यह आचरण उचित नहीं है और देश इसे देख रहा है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वे संसद की गरिमा बनाए रखें और स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करें। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। स्पीकर की इस सख्त प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *