Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के 14.82 लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस, अधिकतम 6,908 रुपये मिलेंगे ● दीपावली पर सजावटी लाइटों से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, प्रमुख चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण ● ग्रेटर नोएडा में बनेंगे चार नए बारात घर, 32 करोड़ रुपये होंगे खर्च! शादी-समारोह के लिए मिलेगी राहत ● ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों में लगेंगी LED स्ट्रीट लाइटें, 9 करोड़ रुपये होंगे खर्च; एयरपोर्ट रूट भी होगा रोशन ● दिवाली पर गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा का बड़ा प्लान, 10 जोन और 26 सेक्टर में बंटा पुलिस कमिश्नरेट ● दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ! प्रदूषण से फिलहाल राहत नहीं ● ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक विकास के लिए CM योगी से मिले IBA प्रतिनिधिमंडल, 10 सुझावों का ज्ञापन सौंपा ● गौर अंडरपास से राहत, तिलपता पर अब भी आफत! ● दिल्ली में ब्लाइंड डेट के नाम पर 26 हजार की वसूली! युवक को कैफे में बनाया बंधक, मालिक समेत दो गिरफ्तार ● यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के तहत बनेगी एडवाइजरी काउंसिल

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर गरजे रक्षा मंत्री Rajnath Singh कहा "अब हमने सुदर्शन चक्र उठा लिया है", आतंकवाद पर दिखाई भारत की सख्ती

Operation Sindoor: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के निर्णायक रुख को स्पष्ट किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में कहा, "धर्म की रक्षा के लिए अंततः सुदर्शन चक्र उठाना पड़ता है।
top-news

Operation Sindoor: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के निर्णायक रुख को स्पष्ट किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में कहा, "धर्म की रक्षा के लिए अंततः सुदर्शन चक्र उठाना पड़ता है।" उन्होंने संसद और मुंबई हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब और चुप नहीं बैठेगा। "अब हमने सुदर्शन चक्र उठा लिया है," इस वाक्य के साथ उन्होंने आतंकियों को कड़ा संदेश दिया।


Operation Sindoor: संसद में बहस के दौरान राजनाथ सिंह ने दिए ये कड़े संदेश 

जानकारी के लिए बता दे कि रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा, “भारत शांति चाहता है, लेकिन अशांति फैलाने वालों के हाथ उखाड़ना भी जानता है।” उन्होंने आतंक के विरुद्ध भारत की लड़ाई को केवल सीमित नहीं बताया, बल्कि इसे वैचारिक युद्ध बताया जो वैश्विक मंचों तक फैला है। प्रधानमंत्री द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति विभिन्न मंचों पर जाकर भारत का पक्ष मजबूती से रख रही है और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटा रही है।


पाकिस्तान पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh का बड़ा आरोप, कहा फेल्ड स्टेट 

राजनाथ सिंह ने Operation Sindoor का हवाला देते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला करते हुए उसे फेल्ड स्टेट करार दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना और ISI आतंकवाद को एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं। यह कोई पागलपन नहीं, बल्कि सोची-समझी नीति है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने विश्व को दिखा दिया है कि भारत आतंकवाद की जड़ों को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह लड़ाई सिर्फ दो देशों के बीच नहीं, बल्कि सभ्यता बनाम बर्बरता की लड़ाई है।