Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

ECI vs Rahul Gandhi: चुनाव आयोग ने राहुल गाँधी को दिया जवाब! कहा शपथपत्र पर हस्ताक्षर करें या देश से मांगे मांफी

ECI vs Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर चुनाव आयोग ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने हाल ही में कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए 1,00,250 नकली वोट बनाए जाने का दावा किया था।
top-news

ECI vs Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर चुनाव आयोग ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने हाल ही में कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए 1,00,250 नकली वोट बनाए जाने का दावा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत हुई, जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल मिला। इस पर चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि अगर राहुल गांधी अपने आरोपों पर भरोसा करते हैं, तो उन्हें शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, अन्यथा उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।


ECI vs Rahul Gandhi: चुनाव आयोग ने राहुल गाँधी के सामने रखा दो विकल्प

चुनाव आयोग ने साफ कहा कि राहुल के पास दो ही विकल्प हैं या तो अपने दावों को शपथ पत्र के जरिए साबित करें या फिर निराधार आरोप लगाने के लिए माफी मांगें। इससे पहले कर्नाटक और महाराष्ट्र में मतदाता सूची में कथित हेराफेरी के आरोपों पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने भी राहुल से शपथ पत्र देकर सबूत पेश करने को कहा था। आयोग का कहना है कि आरोपों का समर्थन करने के लिए ठोस प्रमाण जरूरी हैं, ताकि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी की सच्चाई सामने लाई जा सके।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर भी उठे सवाल! 25 सीट के अंतर का हुआ जिक्र 

वहीं ECI vs Rahul Gandhi में राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि महादेवपुरा में आंकड़े साझा नहीं किए जा रहे हैं और अगर अन्य लोकसभा सीटों पर भी जांच हो, तो लोकतंत्र की असली तस्वीर सामने आ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ 25 सीटों के अंतर से सत्ता में आए। इस विवाद ने भारतीय राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है, जहां पारदर्शिता, जवाबदेही और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।