Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा ● ग्रेटर नोएडा में 85 रेहड़ी-पटरी वालों को मिले वेंडिंग प्लेटफॉर्म, 12 सेक्टरों में बनाए गए हैं 769 प्लेटफॉर्म ● यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए सब-इंस्पेक्टर, सीएम योगी बोले- अब भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार ● ग्रेटर नोएडा: दिवाली रंगोली के जरिए छात्राओं ने दिया सोशल मीडिया की लत से बचने का संदेश ● शारदा यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनी दिवाली, ‘दीवाली धमाल 2026’ और ‘दीपोत्सव’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक ● यूपी में दो IAS अधिकारियों का तबादला, भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त ● दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- प्रदूषण के लिए सिर्फ किसानों को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते ● दिल्ली के चावड़ी बाजार में अनधिकृत निर्माण के दौरान इमारत ढही, एमसीडी के दो अधिकारी निलंबित ● दिल्ली में गंभीर हुआ वायु प्रदूषण, 22 केंद्रों पर AQI 400 पार; 6 से 8 नवंबर तक और बिगड़ सकती है हवा ● यूपी के 14.82 लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस, अधिकतम 6,908 रुपये मिलेंगे

Bihar News: पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर का भूमि पूजन, Amit Shah और Nitish Kumar ने रखी भव्य विकास योजना की नींव

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता जानकी मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर Amit Shah ने कहा कि यह दिन मिथिलांचल, बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए शुभ है।
top-news

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता जानकी मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर Amit Shah ने कहा कि यह दिन मिथिलांचल, बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए शुभ है। उन्होंने बताया कि 890 करोड़ रुपये की लागत से माता सीता का भव्य स्मारक और मंदिर बनाया जाएगा, जबकि 137 करोड़ रुपये मौजूदा मंदिर के जीर्णोद्धार में खर्च होंगे। इस परियोजना के तहत वाल्मीकिनगर, मधुबनी, अहिल्यास्थान, पंथपाकर, रामरेखा घाट और सीताकुंड जैसे धार्मिक स्थलों का भी विकास होगा।


Bihar News: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिनवाए विकास कार्य 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 2005 से बिहार में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने अयोध्या से सीतामढ़ी के लिए सड़क निर्माण, मुफ्त बिजली योजना, सामाजिक पेंशन और मानदेय वृद्धि जैसी उपलब्धियों का उल्लेख किया। नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष आर्थिक सहायता, खेलो इंडिया गेम्स और पर्यटन विकास जैसे क्षेत्रों में बड़ा सहयोग दिया है। कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।


संचालित होगी सीता रसोई, 1500 से ज्यादा संतों को मिलेगा निःशुल्क प्रसाद 

Bihar News में बात अगर जानकी मंदिर की करे तो भूमिपूजन के अवसर पर महावीर मंदिर द्वारा संचालित 'सीता रसोई' में देशभर से आए 1500 से अधिक संतों के लिए निःशुल्क प्रसाद की व्यवस्था की गई। भक्तों को 12 हजार नवैद्यम लड्डू वितरित किए गए। मंच से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय ने धार्मिक एकता और सनातन संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया। इस ऐतिहासिक मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित कई केंद्रीय और राज्य मंत्री मौजूद रहे, जिससे पूरा सीतामढ़ी धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास से भर उठा।