Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Bihar Election 2025: चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, PM Modi के मंच पर दिखे दो विधायक

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को करारा झटका लगा है। गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की जनसभा के दौरान नवादा की विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर प्रधानमंत्री के मंच पर नज़र आए। राजनीतिक हलकों में इसे सीधे तौर पर जदयू (JDU) की ओर झुकाव माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों विधायक जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
top-news

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को करारा झटका लगा है। गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की जनसभा के दौरान नवादा की विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर प्रधानमंत्री के मंच पर नज़र आए। राजनीतिक हलकों में इसे सीधे तौर पर जदयू (JDU) की ओर झुकाव माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों विधायक जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, JDU ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पार्टी का कहना है कि नीतीश कुमार बिना भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं और यही वजह है कि लोग उनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।


Bihar Election 2025: RJD में बढ़ती नाराजगी और आरोप

जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी और नवादा से विधायक विभा देवी लंबे समय से पार्टी से असंतुष्ट चल रही थीं। उन्होंने हाल ही में प्रेस वार्ता कर RJD नेतृत्व, खासकर तेजस्वी यादव और उनके करीबी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। विभा देवी ने कहा कि उनके और उनके परिवार की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने सरकार बनाने-बिगाड़ने के समय उनसे भारी धनराशि की मांग की थी, जिसे वह देने में सक्षम नहीं थीं।


MLA Prakash Veer का असंतोष और Political Impact

वहीं, Bihar Election 2025 से पहले रजौली विधायक प्रकाश वीर भी पार्टी में उपेक्षा से नाराज़ बताए जाते हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर कई बार आरोप लगाया कि पार्टी में उनकी अनदेखी की जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों विधायकों का PM Modi के मंच पर जाना सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि Bihar Politics में बड़ा संकेत है। यह कदम RJD के लिए चुनाव से पहले बड़ा झटका साबित हो सकता है। JDU और BJP दोनों ही इसे अपनी ताकत में बढ़ोतरी मान रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में Bihar Election 2025 Campaign में इसका असर किस तरह दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *