Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अगस्त क्रांति के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन, 7 अगस्त से जिला मुख्यालय पर जुटेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन ● स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किले पर 12 हजार पुलिसकर्मी तैनात ● Delhi-NCR Weather Update: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? ● तेज बारिश ने खोली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पोल, Alpha 2 सेक्टर में जलभराव से परेशान लोग ● Noida Airport: ₹799 के 400 ग्राम लड्डू में निकली फफूंदी, यात्री ने की सख्त कार्रवाई की मांग ● सीईओ की सहमति के बाद समाप्त हुआ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों का धरना, कल से बहाल होगा कामकाज ● UP Election 2027: भाजपा टिकट के लिए तीन टेस्ट, संघ-संगठन और सर्वे तय करेंगे दावेदारों की किस्मत ● UP Supplementary Budget 2026: यूपी में ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, उद्योग से स्वास्थ्य तक इन क्षेत्रों पर बड़ा फोकस ● UP IAS Transfer: यूपी में 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, कई मंडलों के कमिश्नर बदले ● Delhi Weather Update: बादल आए, फुहारें पड़ीं, क्या आज होगी झमाझम बारिश? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

National Herald Case: केजरीवाल का गांधी परिवार पर बड़ा सवाल, कहा- "इनमे से कोई अब तक जेल क्यों नही गया"!

National Herald Case: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह मामला "open-and-shut case" की तरह साफ दिखाई देता है, तो अब तक गांधी परिवार का कोई सदस्य जेल क्यों नहीं गया?
top-news

National Herald Case: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह मामला "open-and-shut case" की तरह साफ दिखाई देता है, तो अब तक गांधी परिवार का कोई सदस्य जेल क्यों नहीं गया?


केजरीवाल ने कहा कि AAP leaders को "absolutely fake cases" में जेल भेजा गया, लेकिन Sonia Gandhi और Rahul Gandhi जैसे नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने इसे political compromise बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सबसे ज्यादा समझौते किए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि गोवा में AAP के 5 बड़े नेताओं को जेल में डाला गया, लेकिन एक भी कांग्रेस नेता को सजा नहीं मिली।


पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि देश में 2G scam और Coal scam जैसे बड़े घोटाले बिना किसी सजा के खत्म कर दिए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? क्या बीजेपी और कांग्रेस के बीच कोई "hidden alliance" है? यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में Enforcement Directorate (ED) ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास सहित 13 जगहों पर छापेमारी की थी।


गौरतलब है कि ED investigation में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने Associated Journals Limited (AJL) की संपत्तियों को धोखाधड़ी से हड़प लिया, जिनकी कीमत करीब ₹2,000 करोड़ बताई जाती है। यह वही कंपनी है जो कभी National Herald Newspaper प्रकाशित करती थी। अदालत ने हाल ही में केस की सुनवाई टाल दी है, लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा गरमा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *