Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अगस्त क्रांति के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन, 7 अगस्त से जिला मुख्यालय पर जुटेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन ● स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किले पर 12 हजार पुलिसकर्मी तैनात ● Delhi-NCR Weather Update: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? ● तेज बारिश ने खोली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पोल, Alpha 2 सेक्टर में जलभराव से परेशान लोग ● Noida Airport: ₹799 के 400 ग्राम लड्डू में निकली फफूंदी, यात्री ने की सख्त कार्रवाई की मांग ● सीईओ की सहमति के बाद समाप्त हुआ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों का धरना, कल से बहाल होगा कामकाज ● UP Election 2027: भाजपा टिकट के लिए तीन टेस्ट, संघ-संगठन और सर्वे तय करेंगे दावेदारों की किस्मत ● UP Supplementary Budget 2026: यूपी में ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, उद्योग से स्वास्थ्य तक इन क्षेत्रों पर बड़ा फोकस ● UP IAS Transfer: यूपी में 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, कई मंडलों के कमिश्नर बदले ● Delhi Weather Update: बादल आए, फुहारें पड़ीं, क्या आज होगी झमाझम बारिश? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Great Nicobar Project: ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर सियासी घमासान! BJP-Congress आमने-सामने

Great Nicobar Project: ग्रेट निकोबार आइलैंड प्रोजेक्ट (Great Nicobar Project) पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच घमासान तेज हो गया है। करीब 72,000 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर कांग्रेस ने पर्यावरणीय और आदिवासी हितों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, भाजपा ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम करार दिया है।
top-news

Great Nicobar Project: ग्रेट निकोबार आइलैंड प्रोजेक्ट (Great Nicobar Project) पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच घमासान तेज हो गया है। करीब 72,000 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर कांग्रेस ने पर्यावरणीय और आदिवासी हितों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, भाजपा ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम करार दिया है।


भाजपा प्रवक्ता अनिल के एंटनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट भारत की Indo-Pacific strategy और समुद्री सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने याद दिलाया कि INS Baaz naval air station को 2012 में ही कमिशन किया गया था, जब सोनिया गांधी यूपीए चेयरपर्सन थीं। एंटनी ने सवाल उठाया “अब आखिर किसके दबाव में कांग्रेस इस प्रोजेक्ट को ‘misadventure’ बता रही है?”


वहीं, कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी ने अपने लेख में इस प्रोजेक्ट को आदिवासी समुदाय और पर्यावरण के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना शोंपेन (Shompen) और निकोबारी जनजातियों के अस्तित्व को चुनौती देती है, साथ ही बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई और पर्यटन विस्तार से पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) बर्बाद होगा। राहुल गांधी ने भी इसे साझा करते हुए लिखा कि यह योजना tribal rights और कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन करती है। 


कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी सोनिया गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि विकास और सुरक्षा महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इन्हें “ecological devastation” और मानवीय संकट के बिना भी हासिल किया जा सकता है। ऐसे में साफ है कि Great Nicobar Island Project पर राजनीतिक बहस और गहराने वाली है, जिसमें एक ओर विकास और सुरक्षा का मुद्दा है तो दूसरी ओर पर्यावरण और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *