Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

UP Election 2027: सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस में खींचतान, कानपुर की 7 सीटों पर दावेदारी तेज

UP Election 2027: कानपुर में Samajwadi Party (SP) और Congress के बीच 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, सपा केवल दो सीटें गठबंधन को देने के मूड में है, जबकि कांग्रेस चार सीटों पर दावा ठोक रही है। खासकर Kidwai Nagar, Govind Nagar और Maharajpur सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता काफी बढ़ी हुई है। वहीं, सपा का रुख सीसामऊ, आर्यनगर और कैंट जैसी सीटों पर साफ है क्योंकि इन तीनों जगहों पर पहले से ही पार्टी के विधायक मौजूद हैं।
top-news

UP Election 2027: कानपुर में Samajwadi Party (SP) और Congress के बीच 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, सपा केवल दो सीटें गठबंधन को देने के मूड में है, जबकि कांग्रेस चार सीटों पर दावा ठोक रही है। खासकर Kidwai Nagar, Govind Nagar और Maharajpur सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता काफी बढ़ी हुई है। वहीं, सपा का रुख सीसामऊ, आर्यनगर और कैंट जैसी सीटों पर साफ है क्योंकि इन तीनों जगहों पर पहले से ही पार्टी के विधायक मौजूद हैं।


लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में INDIA गठबंधन को मिली सफलता (सपा-37 और कांग्रेस-6 सीटें) के बाद अब दोनों दल अपने-अपने आधार पर विधानसभा सीटों की तैयारी कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि लखनऊ में हुई बैठक में अखिलेश यादव ने साफ संकेत दिया था कि कानपुर की सात सीटों में से सिर्फ दो ही सीटें गठबंधन के लिए छोड़ी जाएंगी। दूसरी ओर, कांग्रेस का कहना है कि वह किसी भी हाल में चार से कम सीटों पर समझौता नहीं करेगी।


पिछले विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों पर नजर डालें तो तस्वीर और स्पष्ट होती है। गोविंदनगर सीट पर कांग्रेस को 26,267 वोट मिले थे जबकि सपा को 36,605 वोट। किदवई नगर में कांग्रेस को 76,351 वोट मिले, वहीं सपा को केवल 8,397 वोट। महराजपुर में कांग्रेस के 7,280 के मुकाबले सपा को 70,622 वोट मिले थे। ऐसे में कांग्रेस का दावा है कि किदवई नगर जैसी सीटें उसके लिए सुरक्षित हैं, जबकि सपा का मानना है कि कल्याणपुर और महराजपुर में उसका प्रदर्शन मजबूत रहा है।


कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने साफ कहा है कि पार्टी सात सीटों में से कम से कम चार पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद का कहना है कि पार्टी सभी सीटों पर तैयारी कर रही है और अंतिम निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। अब देखना होगा कि 2027 के UP Assembly Elections से पहले दोनों दलों में सीट बंटवारे पर सहमति बनती है या फिर गठबंधन के भीतर खींचतान और बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *