Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में बनेंगे चार नए बारात घर, 32 करोड़ रुपये होंगे खर्च! शादी-समारोह के लिए मिलेगी राहत ● ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों में लगेंगी LED स्ट्रीट लाइटें, 9 करोड़ रुपये होंगे खर्च; एयरपोर्ट रूट भी होगा रोशन ● दिवाली पर गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा का बड़ा प्लान, 10 जोन और 26 सेक्टर में बंटा पुलिस कमिश्नरेट ● दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ! प्रदूषण से फिलहाल राहत नहीं ● ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक विकास के लिए CM योगी से मिले IBA प्रतिनिधिमंडल, 10 सुझावों का ज्ञापन सौंपा ● गौर अंडरपास से राहत, तिलपता पर अब भी आफत! ● दिल्ली में ब्लाइंड डेट के नाम पर 26 हजार की वसूली! युवक को कैफे में बनाया बंधक, मालिक समेत दो गिरफ्तार ● यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के तहत बनेगी एडवाइजरी काउंसिल ● अयोध्या में कल से पांच दिवसीय दीपोत्सव का शंखनाद, 56 घाटों पर जगमगाएंगे 30 लाख दीये; पांच देशों की रामलीला मंडलियां करेंगी मंचन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम से मिलेगी राहत, 5 नवंबर से खुलेगा गौड़ चौक अंडरपास; तीन दिन चलेगा ट्रायल

Rahul Gandhi: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी पर दिया बड़ा बयान! वोट डिलीट मामले पर बड़ा बयान, सभी आरोप बेबुनियाद

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के आरोपों पर Election Commission of India (ECI) ने बड़ा बयान जारी किया है। राहुल गांधी ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थकों के वोटों को delete करने की कोशिश हुई है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर “वोट चोरों को बचाने” का आरोप भी लगाया। इस दावे को लेकर अब चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं किए जा सकते और ये सभी आरोप baseless हैं।
top-news

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के आरोपों पर Election Commission of India (ECI) ने बड़ा बयान जारी किया है। राहुल गांधी ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थकों के वोटों को delete करने की कोशिश हुई है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर “वोट चोरों को बचाने” का आरोप भी लगाया। इस दावे को लेकर अब चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं किए जा सकते और ये सभी आरोप baseless हैं।


Rahul Gandhi ने कहा था कि कर्नाटक की अलंद सीट पर 6,018 वोटों को राज्य से बाहर के software और मोबाइल नंबरों की मदद से हटाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले व्यवस्थित रूप से कांग्रेस समर्थकों के वोट हटाए जा रहे थे। यहां तक कि राहुल ने उन मोबाइल नंबरों की लिस्ट भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक की, जिनसे कथित रूप से वोटरों के नाम डिलीट करने का प्रयास हुआ।


इसके जवाब में चुनाव आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि “जनता का कोई भी सदस्य किसी भी वोट को ऑनलाइन नहीं हटा सकता।” आयोग ने कहा कि वोट हटाने की प्रक्रिया केवल नियमों के तहत होती है और इसमें प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर जरूर दिया जाता है। चुनाव आयोग ने Rahul Gandhi के सभी आरोपों को “गलत और निराधार” बताते हुए खारिज कर दिया।


हालांकि, आयोग ने यह भी स्वीकार किया कि कर्नाटक के अलंद क्षेत्र में वोट हटाने के कुछ असफल प्रयास जरूर किए गए थे। इस मामले में खुद चुनाव आयोग ने FIR दर्ज कराई है और जांच जारी है। आयोग ने दोहराया कि भारतीय लोकतंत्र में वोटरों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।