Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ देश: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुंबई में दही हांडी की जोरदार तैयारी ● Public Exam Reforms: देश की परीक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े सुधार? हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक मौका ● Ghaziabad: अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में सुविधाएं अधूरी, मेंटेनेंस बढ़ाने और मनमाने बिजली शुल्क का आरोप ● नोएडा मजदूर आंदोलन: आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, हाईकोर्ट के फैसले से पुलिस के आरोपों पर उठे सवाल ● जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव; गर्मी से मिली राहत ● Greater Noida Traffic Alert: किसान चौक पर आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन, दो सप्ताह तक संभलकर चलें ● एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन ● Sharda University में ‘दीक्षारंभ 2026’ का भव्य आयोजन, Chirag Paswan ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र ● EV India Expo 2026 का सफल समापन, 30 हजार से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स ने लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आवास से एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी तक 7 बड़े फैसले, जानें क्या बदलेगा

Rajnath Singh: 'भारत अपने पड़ोसियों के साथ भाग्यशाली नहीं रहा' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1965 के भारत-पाक युद्ध के जांबाजों से बातचीत के दौरान कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों के मामले में भाग्यशाली नहीं रहा है, लेकिन इसे हमने कभी अपनी नियति नहीं माना। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा केवल war field में लड़ी गई लड़ाई से तय नहीं होती, बल्कि यह पूरे देश के सामूहिक संकल्प और एकजुटता से बनती है।
top-news

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1965 के भारत-पाक युद्ध के जांबाजों से बातचीत के दौरान कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों के मामले में भाग्यशाली नहीं रहा है, लेकिन इसे हमने कभी अपनी नियति नहीं माना। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा केवल war field में लड़ी गई लड़ाई से तय नहीं होती, बल्कि यह पूरे देश के सामूहिक संकल्प और एकजुटता से बनती है।


राजनाथ सिंह ने Operation Sindoor का जिक्र करते हुए कहा कि पहलगाम हमले की भयावह घटनाओं ने हमें हिलाकर रख दिया था, लेकिन हमारे मनोबल को तोड़ नहीं पाई। उन्होंने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री ने यह संकल्प लिया कि आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।" ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्रों में terror infrastructure को निशाना बनाया और चार दिनों तक चली भीषण झड़पों के बाद 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकी गई।


Rajnath Singh ने स्पष्ट किया कि कोई भी युद्ध केवल battlefield में नहीं जीता जाता, बल्कि यह पूरे राष्ट्र की सामूहिक इच्छा शक्ति का परिणाम होता है। 1965 के युद्ध में प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व को याद करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि उस दौर में शास्त्री जी ने देश को ऊंचे मनोबल के साथ आगे बढ़ाया और उनका नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी हर भारतीय के दिल में गूंजता है।


रक्षा मंत्री ने जवानों और किसानों की भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिक और अन्नदाता दोनों ही देश की रीढ़ हैं। देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था इन दोनों स्तंभों पर टिकी है। Singh ने कहा कि जीत अब अपवाद नहीं बल्कि एक habit of victory बन चुकी है और हमें इसे हमेशा बनाए रखना है।