Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अगस्त क्रांति के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन, 7 अगस्त से जिला मुख्यालय पर जुटेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन ● स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किले पर 12 हजार पुलिसकर्मी तैनात ● Delhi-NCR Weather Update: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? ● तेज बारिश ने खोली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पोल, Alpha 2 सेक्टर में जलभराव से परेशान लोग ● Noida Airport: ₹799 के 400 ग्राम लड्डू में निकली फफूंदी, यात्री ने की सख्त कार्रवाई की मांग ● सीईओ की सहमति के बाद समाप्त हुआ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों का धरना, कल से बहाल होगा कामकाज ● UP Election 2027: भाजपा टिकट के लिए तीन टेस्ट, संघ-संगठन और सर्वे तय करेंगे दावेदारों की किस्मत ● UP Supplementary Budget 2026: यूपी में ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, उद्योग से स्वास्थ्य तक इन क्षेत्रों पर बड़ा फोकस ● UP IAS Transfer: यूपी में 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, कई मंडलों के कमिश्नर बदले ● Delhi Weather Update: बादल आए, फुहारें पड़ीं, क्या आज होगी झमाझम बारिश? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Election 2025: प्रत्याशी की नाम वापसी पर बिफरे Prashant Kishor, BJP और Dharmendra Pradhan पर लगाए गंभीर आरोप, Election Commission से की शिकायत

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) में Jan Suraj Party के संस्थापक Prashant Kishor (PK) ने बीजेपी (BJP) के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी Dharmendra Pradhan पर आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं ने जन सुराज के प्रत्याशियों को pressure tactics और threats के जरिए नामांकन वापस लेने पर मजबूर किया। पीके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धर्मेंद्र प्रधान और जन सुराज प्रत्याशियों की photos भी जारी कीं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
top-news

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) में Jan Suraj Party के संस्थापक Prashant Kishor (PK) ने बीजेपी (BJP) के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी Dharmendra Pradhan पर आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं ने जन सुराज के प्रत्याशियों को pressure tactics और threats के जरिए नामांकन वापस लेने पर मजबूर किया। पीके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धर्मेंद्र प्रधान और जन सुराज प्रत्याशियों की photos भी जारी कीं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा को अब सबसे ज्यादा डर Jan Suraj Party से लग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि Home Minister Amit Shah और धर्मेंद्र प्रधान के दबाव में जन सुराज प्रत्याशी पीछे हट रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दानापुर से अखिलेश उर्फ मुकुल शाह, ब्रह्मपुर से डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी और गोपालगंज से डॉ. शशि शेखर सिन्हा ने धमकियों के बाद नामांकन वापस लिया। पीके ने कहा कि यह पहली बार है जब central ministers चुनाव के बीच प्रत्याशियों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “एक साधारण डॉक्टर या व्यापारी को बुलाकर मंत्री उनसे मिल रहे हैं, यह चुनावी डर का संकेत है, लोकतंत्र के लिए खतरनाक स्थिति है।”


प्रशांत किशोर ने Election Commission of India (ECI) से सवाल किया कि क्या आयोग इन घटनाओं को देख रहा है? उन्होंने दावा किया कि जन सुराज के 14 उम्मीदवारों को धमकाया गया है, हालांकि 240 प्रत्याशी अब भी मजबूती से डटे हैं। उन्होंने कहा कि कुम्हरार के प्रो. केसी सिन्हा और वाल्मीकिनगर के उम्मीदवार पर भी भारी दबाव है, पर वे झुके नहीं। पीके ने कहा, “भाजपा अब यह मान चुकी है कि जनता का समर्थन जन सुराज के साथ है, इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करने के बजाय डराने-धमकाने का रास्ता अपना रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *