Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● खुर्जा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2100 लीटर सरसों का तेल बरामद; 1300 लीटर एक्सपायरी, ट्रेडर्स की बिक्री पर रोक ● अखिलेश यादव का बड़ा एलान, 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे; बोले- जो शुभ रहा है, वही फिर से करूंगा ● दिवाली से पहले ही जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, AQI 300 के पार; डॉ. रणदीप गुलेरिया ने दी स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी ● NEET PG में बड़े बदलाव की तैयारी, पर्सेंटाइल की जगह लागू हो सकती है रैंक आधारित व्यवस्था; 2027 से बदल सकते हैं दाखिले के नियम ● Greater Noida: PNB घोटाले में 22 से 35 करोड़ रुपये तक की कथित हेराफेरी का आरोप, सैकड़ों किसान और खाताधारक महापंचायत में जुटे ● आईफोन को टक्कर देने आ रहा Cyclon AI स्मार्टफोन, खुद बनाएगा ऐप और बिना छुए पूरे करेगा आपके काम ● अयोध्या दीपोत्सव: 'समाज को बांटती है जाति की जड़ता', सीएम योगी बोले- साझा आस्था और संस्कृति जोड़ती है लोगों को ● धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में उछाल, 500 रुपये महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड; चांदी 2 लाख रुपये से नीचे ● ग्रेटर नोएडा की सेवियर ग्रीनआर्च सोसाइटी की अनूठी पहल, कपड़े दान कर जरूरतमंद परिवारों की दिवाली बनाई खुशहाल ● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त

Babu Ram Bhati Memorial Gramin Cricket Tournament: चिपियाना वॉरियर्स ने बिसरख को 9 रनों से हराया, मित्तु चौधरी बने मैन ऑफ द मैच

Greater Noida: Invixo Ace Prop-Mart Pvt. Ltd. द्वारा आयोजित Babu Ram Bhati Memorial Gramin Cricket Tournament 2025 में चिपियाना वॉरियर्स ने अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार जीत से की। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए super knockout match में टीम ने बिसरख को 9 रनों से मात दी। टॉस जीतकर बिसरख ने पहले गेंदबाज़ी चुनी, लेकिन चिपियाना वॉरियर्स के बल्लेबाज़ों ने ठोस प्रदर्शन किया।
top-news

  1. Greater Noida: Invixo Ace Prop-Mart Pvt. Ltd. द्वारा आयोजित Babu Ram Bhati Memorial Gramin Cricket Tournament 2025 में चिपियाना वॉरियर्स ने अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार जीत से की। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए super knockout match में टीम ने बिसरख को 9 रनों से मात दी। टॉस जीतकर बिसरख ने पहले गेंदबाज़ी चुनी, लेकिन चिपियाना वॉरियर्स के बल्लेबाज़ों ने ठोस प्रदर्शन किया। भोला (46 रन, 36 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के), ललित तोमर (नाबाद 35 रन, 27 गेंद) और मनीष भाटी (44 रन, 31 गेंद) की दमदार पारियों ने टीम को 18 ओवर में 6 विकेट पर 131 रन तक पहुंचाया। बिसरख की ओर से मनीष भाटी ने 3 विकेट झटके, जबकि विष्णु और विशाल भाटी ने 1-1 विकेट लिया।


Babu Ram Bhati Memorial Gramin Cricket Tournament: इस तरह रहा खेल का प्रदर्शन 

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिसरख की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मनीष भाटी (44 रन) और अंकित भाटी (21 रन) ने कुछ समय तक मुकाबला जीवित रखा। अंत में अभिषेक भाटी (नाबाद 18 रन) ने प्रयास किया, मगर टीम 18 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 122 रन ही बना सकी। चिपियाना वॉरियर्स के गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें मित्तु चौधरी सबसे घातक साबित हुए। उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए और एक मेडन ओवर भी डाला। सुरज T150 ने 2/23 और अक्षय कौशिक ने 2/29 का योगदान दिया।


जाने खेल में किस तरह रहा लोगों का प्रदर्शन 

इस रोमांचक मुकाबले में चिपियाना वॉरियर्स ने 9 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। Man of the Match का खिताब मित्तु चौधरी को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए मिला। यह जीत न केवल टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी बल्कि आने वाले मैचों के लिए एक मजबूत संकेत भी है कि वे खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं।