Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

शाहिद अफरीदी का निशाना! "Choose PCB or Politics", मोहसिन नकवी को दी कड़ी चेतावनी

कराची। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 Final) में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) विवादों में घिर गया है। फाइनल मुकाबले से ज्यादा चर्चा उस ट्रॉफी विवाद की रही, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की साख पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया। इस पूरे मामले में पीसीबी अध्यक्ष और गृह मंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के रवैये की जमकर आलोचना हुई। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने नकवी पर सीधा वार करते हुए कहा है कि उन्हें जल्द तय करना होगा कि वे "Choose PCB or Politics"।
top-news

कराची। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 Final) में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) विवादों में घिर गया है। फाइनल मुकाबले से ज्यादा चर्चा उस ट्रॉफी विवाद की रही, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की साख पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया। इस पूरे मामले में पीसीबी अध्यक्ष और गृह मंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के रवैये की जमकर आलोचना हुई। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने नकवी पर सीधा वार करते हुए कहा है कि उन्हें जल्द तय करना होगा कि वे "Choose PCB or Politics"।


अफरीदी ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि नकवी साहब को दोनों पदों पर बने रहने की बजाय एक रास्ता चुनना चाहिए। उन्होंने कहा, “क्रिकेट प्रशासन (Cricket Administration) और राजनीति (Politics) एक साथ नहीं चल सकते। पीसीबी को पूर्ण समय और समर्पण चाहिए, जो गृह मंत्रालय की जिम्मेदारियों से बिल्कुल अलग है।” अफरीदी ने यह भी माना कि यह फैसला आसान नहीं होगा, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य (Future of Pakistan Cricket) के लिए यह जरूरी है।


पूर्व कप्तान यहीं नहीं रुके। उन्होंने नकवी की क्रिकेट समझ (Cricket Knowledge) और उनके सलाहकारों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। अफरीदी के अनुसार, नकवी खुद मानते रहे हैं कि उन्हें क्रिकेट की गहरी जानकारी नहीं है और उनके मौजूदा सलाहकार उन्हें सही दिशा नहीं दे रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट को सक्षम सलाहकारों और अनुभवी प्रशासन की जरूरत है। केवल राजनीति के सहारे PCB नहीं चलाया जा सकता।


फाइनल के बाद ट्रॉफी वितरण (Trophy Controversy) ने पाकिस्तान की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाया। भारतीय टीम ने साफ कर दिया था कि वे नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) या किसी अन्य क्रिकेट बोर्ड प्रमुख से ही ट्रॉफी लेना चाहेंगे। इस विवाद ने पाकिस्तान की बेइज्जती कर दी। अफरीदी ने चेतावनी दी कि अगर नकवी ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो उनकी दोहरी भूमिका (Dual Role) पाकिस्तान क्रिकेट को और पीछे धकेल देगी।