Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

T 20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC से श्रीलंका में मैच कराने की मांग

T 20 world Cup 2026 को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने साफ कर दिया है कि वह अपनी टीम को भारत नहीं भेजेगा।
top-news

T 20 world Cup 2026 को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने साफ कर दिया है कि वह अपनी टीम को भारत नहीं भेजेगा। यह फैसला तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से बाहर किए जाने के बाद लिया गया है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीबी ने आईसीसी से अपील की है कि उसके टी20 विश्व कप के मुकाबले भारत के बजाय श्रीलंका में आयोजित किए जाएं।


बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए बीसीबी को यह निर्देश दिया था। इसके बाद बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने आपात बैठक बुलाई। बांग्लादेश को ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली और नेपाल के साथ रखा गया है। टीम को चार लीग मैच खेलने हैं, जिनमें से तीन कोलकाता और एक मुंबई में प्रस्तावित हैं, लेकिन मौजूदा विवाद के चलते इन मैचों पर अनिश्चितता बन गई है।

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया, जिन्हें आईपीएल मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। इस फैसले के बाद भारत में विरोध देखने को मिला, जिससे मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया। बीसीसीआई ने कार्यक्रम बदलने को अव्यावहारिक बताया है और कहा है कि इतने कम समय में टूर्नामेंट शेड्यूल में बदलाव संभव नहीं है। अब इस पूरे मामले पर अंतिम निर्णय आईसीसी को लेना है।