Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

T20 World Cup 2026: भारत-बांग्लादेश विवाद पर आइसलैंड क्रिकेट का तंज, सुरक्षा मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2026 को लेकर जारी विवाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।
top-news

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2026 को लेकर जारी विवाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज किए जाने के बाद यह मामला और गहराता चला गया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए अपनी टीम को भारत न भेजने का फैसला किया और आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग रखी।


इस पूरे घटनाक्रम पर आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया के जरिए हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। आइसलैंड क्रिकेट ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह खेलने के लिए तैयार है और उन्हें भारत में सुरक्षा या स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता नहीं है। उनका यह बयान क्रिकेट जगत में चर्चा का कारण बन गया है और इसे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।

विवाद की जड़ मुस्तफिजुर रहमान की आईपीएल टीम से रिलीज और इसके बाद बांग्लादेश में उत्पन्न राजनीतिक व सामाजिक तनाव से जुड़ी बताई जा रही है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आईपीएल प्रसारण पर भी रोक लगा दी है। फिलहाल आईसीसी के सामने यह अहम फैसला है कि वह बांग्लादेश की मांग पर क्या रुख अपनाती है, क्योंकि बांग्लादेश को अपने लीग मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं।