Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Greater Noida Authority: मुख्य सचिव Manoj Kumar Singh का प्राधिकरण में स्वागत, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई खुलकर चर्चा

Greater Noida Authority: उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव एवं औद्योगिक एवं अवस्थापना आयुक्त मनोज कुमार सिंह का ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में शुभागमन के अवसर पर प्राधिकरण कर्मचारी संगठन ने उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया।
top-news

Greater Noida Authority: उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव एवं औद्योगिक एवं अवस्थापना आयुक्त मनोज कुमार सिंह का ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में शुभागमन के अवसर पर प्राधिकरण कर्मचारी संगठन ने उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र कसाना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य सचिव का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन ने प्राधिकरण कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं को प्रमुखता से सामने रखा।


Greater Noida Authority: मुख्य सचीव के सामने उठाए गए ये मुद्दे 

मुख्य सचिव के समक्ष संगठन ने वेतन विसंगति, समय पर पदोन्नति, कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाओं की कमी, आवास योजनाओं में कर्मचारियों की उपेक्षा, और स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता जैसे अहम मुद्दों को उठाया। अध्यक्ष ने बताया कि कई कर्मचारी समान पद पर वर्षों से कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें उनकी योग्यता और अनुभव के अनुसार पदोन्नति नहीं दी जा रही, जिससे कर्मचारियों में असंतोष का माहौल है। संगठन ने यह भी आग्रह किया कि Greater Noida Authority में स्थायी कर्मचारी शिकायत कक्ष की स्थापना की जाए ताकि समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।


मुख्य सचीव मनोज कुमार सिंह ने दिया आश्वासन 

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शासन स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके कर्मचारियों की संतुष्टि और कुशलता पर निर्भर करती है। संगठन ने मुख्य सचिव के प्रति आभार जताया और भरोसा जताया कि उनकी पहल से Greater Noida Authority में जल्द ही सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *