Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के कासना टावर में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

Greater Noida: सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे अल्फा-1 स्थित Kasna Tower के पांचवें माले पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसी के एग्जॉस्ट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग की लपटें और धुआं उठता देख टावर के भीतर काम कर रहे कर्मचारी घबराकर बाहर की ओर दौड़ पड़े।
top-news

Greater Noida: सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे अल्फा-1 स्थित Kasna Tower के पांचवें माले पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसी के एग्जॉस्ट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग की लपटें और धुआं उठता देख टावर के भीतर काम कर रहे कर्मचारी घबराकर बाहर की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही पलों में पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बीटा-2 कोतवाली पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।


Greater Noida: इतने देर के बाद आग पर पाया गया काबू

जैसे ही आग की जानकारी टॉवर प्रबंधन को मिली, वे तुरंत सक्रिय हुए और फायर इंस्टीग्यूशर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। करीब 15 मिनट तक लगातार मशक्कत करने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही Kasna Tower कर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया। सौभाग्यवश इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और समय रहते बड़ा नुकसान टल गया।


मौजूद लोगों ने बताई ये बात 

प्रत्यक्षदर्शी विकास ने बताया कि जब अचानक धुआं उठने लगा, तो पहले किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन स्थिति स्पष्ट होते ही सभी कर्मचारी सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकल गए। Greater Noida के Kasna Tower में कई कंपनियों के कार्यालय हैं, जहां सैकड़ों कर्मचारी कार्यरत रहते हैं। अगर समय पर नियंत्रण नहीं होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट ही पाया गया है।