Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में वरिष्ठ प्रबंधकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव

प्रबंधक नरोत्तम सिंह को वर्क सर्किल दो और सात में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक का दायित्व सौंपा गया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने अपने वरिष्ठ प्रबंधकों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यह आदेश प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) श्रीलक्ष्मी वी.एस. द्वारा जारी किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य प्राधिकरण के कार्यों को और अधिक सुचारु और प्रभावी बनाना है।


नए आदेश के अनुसार, निम्नलिखित प्रबंधकों को विभिन्न कार्य सर्किलों और विभागों में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है:


  1. 1. नागेंद्र सिंह: प्रबंधक नागेंद्र सिंह को वर्क सर्किल आठ में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक का दायित्व सौंपा गया है।


2. राजेश कुमार: निम्न प्रबंधक राजेश कुमार को वर्क सर्किल तीन में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक और वर्क सर्किल चार में सम्पूर्ण प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक का कार्य सौंपा गया है।  


3. रितिक: प्रबंधक रितिक को वर्क सर्किल पांच और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है।

  

4. सनी यादव: प्रबंधक सनी यादव को वर्क सर्किल छह, स्वास्थ्य विभाग, और अर्बन सर्विसेज में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक का कार्यभार दिया गया है।


5. नरोत्तम सिंह: प्रबंधक नरोत्तम सिंह को वर्क सर्किल दो और सात में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक का दायित्व सौंपा गया है।

  

6. राकेश बाबू: राकेश बाबू को उद्यान विभाग में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक (विस्तार) और वर्क सर्किल आठ में प्रबंधक स्तर का कार्य सौंपा गया है।


7. मनोज कुमार सचान: प्रबंधक मनोज कुमार सचान को वर्क सर्किल ड्रेन और ग्रामीण सफाई सर्वेक्षण का कार्यभार दिया गया है।  


यह बदलाव ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यों को और अधिक व्यवस्थित करने और विभिन्न विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए किए गए हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इन नियुक्तियों से शहर के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, स्वच्छता, और खेल सुविधाओं के विकास में तेजी आएगी।