Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

Allahabad University: CUET UG 2025 क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया

Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक (UG) कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र CUET UG 2025 परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
top-news

Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक (UG) कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र CUET UG 2025 परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दो चरणों में होगी – पहला चरण प्रोफ़ाइल अपडेट और रजिस्ट्रेशन से जुड़ा है जबकि दूसरा चरण कोर्स चयन और शुल्क भुगतान का है। केवल वे छात्र जिनका प्रोफ़ाइल अपडेट पूरा होगा और शुल्क का भुगतान समय पर हो जाएगा, उन्हें काउंसलिंग के लिए पात्र माना जाएगा।


Allahabad University: ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन 

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन कर फॉर्म भरना, दस्तावेज़ अपलोड करना, और शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ों में CUET UG 2025 का एडमिट कार्ड व स्कोर कार्ड, कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, फोटो और सिग्नेचर (.jpg/.jpeg फॉर्मेट में) और केंद्र सरकार के फॉर्मेट में जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) शामिल हैं।


यहाँ जाने क्या है आवेदन शुल्क 

बता दे कि Allahabad University के CUET UG 2025 कोर्स के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए ₹300 और SC, ST एवं PwD वर्ग के लिए ₹150 प्रति कोर्स तय किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वे पात्रता मानदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी दस्तावेज़ तैयार रखें। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों को आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।