Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में उद्योगों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित, 160 उद्यमियों ने लिया भाग

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के संयुक्त तत्वावधान में 18 जुलाई को एक विशेष पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के संयुक्त तत्वावधान में 18 जुलाई को एक विशेष पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 160 उद्यमी प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विभिन्न औद्योगिक नियमों, नीतियों और विभागीय प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। यह शिविर औद्योगिक क्षेत्र में पारदर्शिता, जागरूकता और नीति अनुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में देखा जा रहा है।


Greater Noida Authority: जाने क्या है शिविर का मुख्य उद्देश्य 

शिविर के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से ओएसडी नवीन कुमार सिंह ने उपस्थित उद्यमियों को औद्योगिक नियमों और उनके अनुपालन की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही श्रम विभाग, कारखाना विभाग और उद्यमी मित्रों की उपस्थिति ने शिविर को और भी अधिक उपयोगी बना दिया। IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को संबंधित विभागों की प्रक्रियाओं और नियमों के प्रति जागरूक करना था, जिससे वे अपने व्यवसायों को और अधिक संगठित एवं कानूनी ढंग से संचालित कर सकें।


उत्तर प्रदेश के ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida Authority के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने इसे उत्तर प्रदेश सरकार के ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर न केवल उद्योगों को सशक्त बनाते हैं बल्कि सरकार की औद्योगिक नीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होते हैं। यह पहल भविष्य में राज्य के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देगी।