Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 8 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कुल 8 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
top-news

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कुल 8 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। पुलिस महकमे में इन तबादलों को अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और महत्वपूर्ण इकाइयों के पदाधिकारी शामिल हैं।

तबादले की सूची इस प्रकार है:

राम सेवक गौतम (आईपीएस-2013)
अब तक: पुलिस अधीक्षक, शामली

नया पद: पुलिस अधीक्षक, पीटीसी मुरादाबाद

 अशोक चन्द्र मिश्र (आईपीएस-2015)
अब तक: पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात

नया पद: पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ

 धन्नजय (आईपीएस-2015)
अब तक: पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती

नया पद: पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ

श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय (आईपीएस-आरआर-2017)
अब तक: सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़

नया पद: पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात

 राहुल भाटी (आईपीएस-आरआर-2018)
अब तक: पुलिस अधीक्षक, एटीएस, लखनऊ

नया पद: पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती

  लालमन सिंह यादव (आईपीएस-आरआर-2018)
अब तक: पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर

नया पद: सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़

 नरेन्द्र प्रताप सिंह (आईपीएस)
अब तक: पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक, बागपत

नया पद: पुलिस अधीक्षक, शामली

डॉ. प्रवीन रंजन सिंह (आईपीएस)
अब तक: पुलिस उपायुक्त/ अपर पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर

नया पद: पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर

प्रशासनिक दृष्टि से अहम माने जा रहे ये तबादले

इन तबादलों को प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने फील्ड में अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं।