Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना ● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ ● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल ● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक ● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस ● दिल्ली में AAP कार्यकर्ता मोहम्मद राशिद की गोली मारकर हत्या, रंगदारी विवाद में 15 राउंड फायरिंग से दहला नेहरू विहार ● जेवर से लखनऊ की पहली उड़ान: किसानों के सम्मान में सीएम योगी का संदेश, कहा- अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर ● पाली गांव में बिजली संकट पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम, 33 केवी उपकेंद्र से सप्लाई जोड़ने की मांग; 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी ● ब्रेकअप के बाद आत्मघाती कदम उठाने जा रहे युवक की जेवर पुलिस ने बचाई जान, इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला था अलर्ट ● दादरी के पल्ला गांव से सपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, जन पंचायत में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

CM Yogi Adityanath ने माफिया मुख्तार से खाली कराई गई जमीन पर बने EWS Flats की चाबियां सौंपीं, गरीबों को मिला नया आशियाना

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बुधवार को राजधानी के हजरतगंज स्थित डालीबाग इलाके में माफिया Mukhtar Ansari से खाली कराई गई जमीन पर बनाए गए EWS (Economically Weaker Section) फ्लैट्स की चाबियां लाभार्थियों को सौंपीं। यह कार्यक्रम DGP आवास के सामने एकता वन में आयोजित किया गया, जहां कुल 72 आवंटियों को उनके नए घरों की चाबियां दी गईं। ये फ्लैट्स Sardar Vallabhbhai Patel Awas Yojana के तहत निर्मित किए गए हैं, जिनकी कीमत ₹10.70 लाख रखी गई है। मंगलवार को लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई थी, जिसमें 8000 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था।
top-news

एलडीए (LDA) के वीसी Prathamesh Kumar ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी की Zero Tolerance Policy के तहत पूरे प्रदेश में माफिया से अवैध रूप से कब्जाई गई जमीनों को मुक्त कराया गया है। इसी क्रम में डालीबाग की लगभग 2,322 वर्गमीटर भूमि को भी माफिया मुख्तार के कब्जे से छुड़ाकर गरीबों के लिए आवास निर्माण में इस्तेमाल किया गया। यहां Ground + 3 Structure के तीन ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले कुल 72 फ्लैट्स बनाए गए हैं। योजना की लोकेशन काफी प्राइम है. यह 20-meter wide road पर स्थित है और 1090 चौराहा, हजरतगंज, नरही और सिकंदरबाग से सिर्फ 5-10 मिनट की दूरी पर है।

योजना में Clean Water Supply, 24x7 Electricity, Security System, और दोपहिया वाहनों के लिए Parking Facility जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ ही रोड और पार्क जैसे External Development Works भी पूरे किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह योजना “माफिया-मुक्त प्रदेश” की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “जो जमीन पहले अपराध का अड्डा थी, वह अब गरीबों की खुशियों का घर बन गई है।” यह कदम राज्य सरकार के Housing for All मिशन को मजबूत बनाता है और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *