Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Uttar Pradesh: अवधेश प्रसाद का आरोप! Ram Temple Dharmadhwaja Ceremony में न बुलाना जनता का अनादर

Uttar Pradesh: अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें Ram Temple Dharmadhwaja Ceremony में निमंत्रण न देना अयोध्या की जनता का अनादर है। मंगलवार को सैफई में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे सांसद ने मीडिया से बातचीत में अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका भी इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होना स्वाभाविक था, लेकिन आयोजन से जुड़े किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने उनसे संपर्क नहीं किया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल उनकी भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि अयोध्या की जनता भी निराश है। सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा ने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज कर, देश के दूसरे हिस्सों से आए लोगों को प्राथमिकता दी, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
top-news

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि भाजपा द्वारा किए गए इस व्यवहार से साफ होता है कि पार्टी अयोध्या की जनता की भावनाओं की कद्र नहीं करती। उन्होंने इसे जनता के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। अवधेश प्रसाद ने कहा कि अयोध्या के लोगों ने राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन जब ऐतिहासिक Dharmadhwaja Program का आयोजन हुआ, तो स्थानीय लोगों की अनदेखी की गई। उन्होंने इसे भाजपा की संकीर्ण राजनीति बताते हुए कहा कि जनता इस उपेक्षा को लेकर नाराज है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

इसी कार्यक्रम में शामिल संभल से सपा सांसद जियाउर रहमान ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम पूरी तरह भाजपा का राजनीतिक शो था। जियाउर रहमान ने कहा कि भाजपा देश में divisive politics को बढ़ावा दे रही है, जबकि सपा का PDA एजेंडा अधिक मजबूत और जनता आधारित है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा भारी जीत दर्ज करेगी। रहमान ने कहा कि भाजपा सपा की बढ़ती लोकप्रियता से सहमी हुई है, इसलिए ऐसे कार्यक्रमों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *