Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Police Manthan 2025: सीएम योगी ने बताया कानून का राज यूपी की सबसे बड़ी ताकत, स्मार्ट पुलिसिंग पर दिया जोर

लखनऊ में आयोजित “पुलिस मंथन” वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति बताया।
top-news

लखनऊ में आयोजित “पुलिस मंथन” वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि कानून का राज ही वह आधार है, जिसने लोगों के मन से असुरक्षा का भाव दूर कर विश्वास का वातावरण बनाया है। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के कारण ही यूपी आज निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बनकर उभरा है और देशभर में यूपी मॉडल की चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस अभिनव आयोजन के लिए डीजीपी और उनकी टीम को बधाई देते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाद और समन्वय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधि एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए पुलिस अधिकारियों को उनसे नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों जैसे धर्माचार्य, व्यापारी और उद्यमियों से संपर्क रखने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि केवल मुख्यालय में बैठकर पुलिसिंग प्रभावी नहीं हो सकती, बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर ह्यूमन इंटेलिजेंस का बेहतर उपयोग करना होगा। थाना, सर्किल और पुलिस लाइन के बीच मजबूत समन्वय से ही सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सकती है।

सीएम योगी ने कहा कि बीते साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश की छवि बदली है और यह बदलाव कानून के दायरे में सभी को लाने से संभव हुआ है। उन्होंने स्मार्ट पुलिस के प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विजन का उल्लेख करते हुए पुलिस अधिकारियों से बदलती चुनौतियों के अनुरूप खुद को निरंतर अपडेट रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, तकनीकी मजबूती, मिशन शक्ति और आधुनिक पुलिस ढांचे की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस मंथन केवल चर्चा का मंच नहीं, बल्कि भविष्य की रणनीति तय करने वाला आधार है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *