Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी
● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
UP News: यूजीसी कानून के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी के नए कानून और प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्यों के साथ हुई घटना के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- sakshi choudhary
- 26 Jan, 2026
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी के नए कानून और प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्यों के साथ हुई घटना के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 2016 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के इस फैसले से उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें वह यूजीसी कानून के विरोध में पोस्टर लिए खड़े दिखाई दिए।
कानपुर नगर के मूल निवासी अलंकार अग्निहोत्री का जन्म 19 मई 1982 को हुआ था। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर वर्ष 2019 में हुआ और उन्होंने उन्नाव, बलरामपुर, एटा और लखनऊ में सेवाएं दीं। 27 मई 2025 को उन्होंने बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभाला था। कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुनरुत्थान बरेली परिवार नाम से एक सोशल मीडिया ग्रुप भी बनाया, जहां प्रशासनिक मुद्दों और सामाजिक विषयों पर चर्चा होती रही।
अपने इस्तीफे में अलंकार अग्निहोत्री ने प्रयागराज की घटना को ब्राह्मण समाज और साधु-संतों के अपमान से जोड़ते हुए इसे गंभीर और चिंताजनक बताया। साथ ही उन्होंने यूजीसी के नए नियमों को छात्रों के भविष्य के लिए नुकसानदेह करार दिया और कहा कि इससे सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ शोषण और असमानता बढ़ेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी इस मुद्दे पर खुलकर विरोध दर्ज कराने की अपील की है।