Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद ● 14,480 हेक्टेयर में बसेगा न्यू आगरा, 58 गांवों की जमीन पर बनेगी नई औद्योगिक टाउनशिप; 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार ● संविधान दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ, सेक्टर-3 में एक सप्ताह में शुरू होगा पानी की लाइन का काम ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर प्राधिकरण सख्त, 11 हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी! 36 निर्माणकर्ताओं को नोटिस

अलंकार अग्निहोत्री ने राजनीति में उतरने के संकेत दिए, भाजपा पर साधा निशाना

निलंबित पीसीएस अधिकारी और पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने शाहजहांपुर में प्रेसवार्ता के दौरान राजनीति में उतरने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह एक विकल्प की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही इसकी जानकारी साझा करेंगे। अलंकार ने अपनी बात में यह भी कहा कि लोकतंत्र विफल होता दिख रहा है, जिस कारण उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी व्यक्तिगत सत्ता या लोगों से लड़ने नहीं आए हैं, बल्कि देश और समाज के लिए काम करना चाहते हैं।
top-news

इस दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने भाजपा और देश के वर्तमान नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कई नेता केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव जीतते हैं और व्यक्तिगत जनाधार नहीं रखते। उन्होंने ब्राह्मण और अन्य सामान्य वर्ग के नेताओं से अपील की कि वे यूजीसी के नए नियमों और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट पर भी अपनी आपत्ति जताई और भाजपा को ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ बताते हुए आलोचना की। उनके साथ कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी और जिला महामंत्री गौरव त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

अलंकार ने कहा कि समाज के सभी वर्गों—सवर्ण, ओबीसी और अन्य—के लिए एक विकल्प तैयार किया जा रहा है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है कि अलंकार अग्निहोत्री जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रख सकते हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि हालात वर्तमान में गंभीर हैं और आने वाले समय में परिस्थितियाँ और कठिन हो सकती हैं। इस कदम से उत्तर प्रदेश की राजनीतिक परिदृश्य में नई हलचल आने की संभावना जताई जा रही है।