Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी
● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
UP Budget 2026 पर Akhilesh Yadav का हमला, बोले- यह BJP का विदाई बजट
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पेश किए गए करीब 9 लाख करोड़ रुपये के बजट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
- sakshi choudhary
- 11 Feb, 2026
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पेश किए गए करीब 9 लाख करोड़ रुपये के बजट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस बजट को BJP का विदाई बजट बताया और दावा किया कि इसके साथ ही सरकार की विदाई भी तय है। Akhilesh Yadav ने कहा कि सरकार बजट का आकार बढ़ाकर बड़े आंकड़े पेश कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
Akhilesh Yadav ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य और कृषि जैसे अहम सेक्टर में सरकार 60 प्रतिशत तक की राशि भी खर्च नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि केवल Budget Size बढ़ाने से राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होती, बल्कि सही तरीके से धनराशि का उपयोग जरूरी है। उनका कहना था कि किसानों की आय दोगुनी करने और बेरोजगारी कम करने को लेकर सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं दिख रही है।
सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश को 90 लाख करोड़ की Economy बनाने के लिए लगभग 30 प्रतिशत Growth Rate चाहिए, जो मौजूदा आर्थिक हालात में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह Budget 2026 जनता को गुमराह करने वाला है और आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। UP Budget को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है और आने वाले दिनों में BJP और विपक्ष के बीच बयानबाजी और बढ़ने के आसार हैं।