Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद

यूपी: शामली युवक ने पोस्ट किया पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी का हथियार के साथ फोटो, हिरासत में लिया गया

शामली में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जिसने अपनी फेसबुक आईडी पर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी का हथियारों के साथ फोटो पोस्ट किया था। सहारनपुर के गंगोह निवासी रोहित प्रधान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पोस्ट की शिकायत की थी। शिकायत में यह भी आशंका जताई गई कि युवक का विदेशी लोगों से कनेक्शन हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी कार्यालय से तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
top-news

शामली में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जिसने अपनी फेसबुक आईडी पर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी का हथियारों के साथ फोटो पोस्ट किया था। सहारनपुर के गंगोह निवासी रोहित प्रधान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पोस्ट की शिकायत की थी। शिकायत में यह भी आशंका जताई गई कि युवक का विदेशी लोगों से कनेक्शन हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी कार्यालय से तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि कैराना क्षेत्र के गांव बीनड़ा निवासी युवक के खिलाफ साइबर क्राइम टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की है। पोस्ट में शहजाद भट्टी के साथ एक अन्य युवक भी हथियारों के साथ दिखाई दे रहा था। शुरुआती पूछताछ और जांच में यह पता चला कि फोटो वास्तविक नहीं बल्कि एआई तकनीक के माध्यम से बनाई गई थी। बावजूद इसके, पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की विस्तार से जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने यह भी कहा कि शहजाद भट्टी पाकिस्तान का जाना-माना आतंकी है और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सुरक्षा चिंताएँ बढ़ गई थीं। इस घटना ने सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं और फेक कंटेंट के खतरों को फिर से उजागर किया है। साइबर क्राइम टीम अब पूरे मामले की तह तक जाकर यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।