Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 2026: बिजली मुद्दे पर सपा का वॉकआउट, एके शर्मा ने किया जवाब

उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा का दूसरा दिन हंगामेदार रहा। सदन में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक विभिन्न मुद्दों को लेकर मुखर रहे। बिजली की बढ़ती समस्या और आम आदमी की राहत को लेकर सपा ने जोरदार विरोध जताया और बिजली के मुद्दे पर वॉकआउट किया। जवाब में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि पहले महिलाएं बिजली के तारों पर कपड़े सुखाती थीं, जिससे बिजली की समस्या का मजाकिया जवाब देते हुए स्थिति स्पष्ट की।
top-news

सदन में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए गए। सपा के विधायक शज़िल इस्लाम अंसारी ने कहा कि बजट भले ही बड़ा है, लेकिन यह युवाओं को रोजगार और किसानों को राहत देने में सक्षम नहीं दिख रहा। उन्होंने बरेली में कृषि विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए एम्स की स्थापना की मांग की। वहीं, विधायक मनोज पारस ने जन्म-मृत्यु और निवास प्रमाण पत्र के लंबित मामलों पर चिंता जताई। सपा के अन्य विधायकों ने रोजगार, कानून व्यवस्था, चकबंदी, शिक्षा और धर्म की स्वतंत्रता जैसे मुद्दों को भी उठाया।

संसदीय कार्य मंत्री और अन्य विभागों के मंत्रियों ने विधायकों के सवालों का जवाब देते हुए कई नई पहल और सरकारी आदेशों की जानकारी दी। शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने परिषदीय विद्यालयों की स्थिति और फीस रेगुलेशन एक्ट के बारे में बताया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के शिक्षकों की सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। त्रिस्तरीय चुनावों, स्वास्थ्य पोर्टल और वक्फ संपत्तियों जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस बजट सत्र में विपक्ष और सरकार के बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिली।