Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

UP: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग 'मोहब्बत की दुकान' चलाने का दावा करते हैं, वे देश में दंगे करवाना चाहते हैं। पाठक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का उद्देश्य देश को नीचा दिखाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर मोर्चे पर टारगेट करना बन गया है। उन्होंने कांग्रेस के हालिया दिल्ली प्रदर्शन को भी शर्मनाक बताया, जिसमें एआई समिट के दौरान कुछ लोग नग्न होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
top-news

डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है और यही उनका विजन है। जबकि, कांग्रेस और राहुल गांधी रोजाना प्रधानमंत्री और सरकार पर आरोप लगाते रहते हैं। पाठक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी प्रोपोगैंडा फैला रहे हैं और उनका एजेंडा देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चीन से राजीव गांधी फाउंडेशन में फंड लेते हैं और विदेशों में भारत की बेइज़्ज़ती करते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ रहा है। पाठक ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश का अपमान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता और एआई पर उनका विजन भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।