Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप, चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का दावा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में चल रहे चुनावों के दौरान जिस तरह से बड़े अधिकारियों, खासकर डीजीपी स्तर के अधिकारियों को हटाया गया है, वैसी कार्रवाई उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव में नहीं देखी गई। अखिलेश यादव ने दावा किया कि इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।
top-news

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यूपी के उपचुनावों में भी कई अधिकारियों द्वारा कथित गड़बड़ी की गई थी, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो चुनाव आयोग और न ही राज्य सरकार ने इस मामले में गंभीरता दिखाई। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल और असम चुनाव के बाद भाजपा के नेता यूपी का रुख करेंगे, लेकिन इस बार प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

सपा प्रमुख ने भाजपा पर भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सिलेंडर संकट और किसानों की समस्याओं के लिए भी भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ और उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में जहां भी गड़बड़ी हो रही है, उसके पीछे भाजपा के लोग शामिल हैं।