Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद ● 14,480 हेक्टेयर में बसेगा न्यू आगरा, 58 गांवों की जमीन पर बनेगी नई औद्योगिक टाउनशिप; 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार ● संविधान दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ, सेक्टर-3 में एक सप्ताह में शुरू होगा पानी की लाइन का काम ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर प्राधिकरण सख्त, 11 हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी! 36 निर्माणकर्ताओं को नोटिस ● ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल, 4 सांसद भी रहे शामिल

सीएम योगी का बड़ा बयान! सालार मसूद को बताया “उस समय का माफिया”, सुहेलदेव के पराक्रम का किया उल्लेख

लखनऊ में भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक और ऐतिहासिक बहस को जन्म दे दिया। इस अवसर पर उन्होंने सालार मसूद को “उस समय का माफिया” बताया और कहा कि जो आज माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं, वे उसी विचारधारा से जुड़े थे। सीएम ने दावा किया कि इतिहास में कई तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और सच्चे नायकों को उचित सम्मान नहीं मिला।
top-news

लखनऊ में भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक और ऐतिहासिक बहस को जन्म दे दिया। इस अवसर पर उन्होंने सालार मसूद को “उस समय का माफिया” बताया और कहा कि जो आज माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं, वे उसी विचारधारा से जुड़े थे। सीएम ने दावा किया कि इतिहास में कई तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और सच्चे नायकों को उचित सम्मान नहीं मिला।


कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने ही सालार मसूद को पराजित कर जनता को “दासता से मुक्त” कराया था। उन्होंने यह भी कहा कि जहां एक ओर सुहेलदेव जैसे नायकों को भुला दिया गया, वहीं दूसरी ओर कुछ नामों को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया गया। सीएम ने जोर देकर कहा कि ऐसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों पर आधारित नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को स्कूलों और कॉलेजों में बढ़ावा दिया जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी अपने वास्तविक इतिहास को समझ सके।


इसके साथ ही सीएम योगी ने संस्कृति और नाट्य परंपरा पर भी बात की। उन्होंने भारतेंदु हरिश्चंद्र के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय समाज की जड़ों को मजबूत करने के लिए नाट्य कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कोविड काल के दौरान सरकार की भूमिका, रामायण जैसे कार्यक्रमों की लोकप्रियता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का भी जिक्र किया। यह कार्यक्रम भारतेंदु नाट्य अकादमी के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं और कई कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।