Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

मथुरा नाव हादसा: यमुना में मोटरबोट पलटने से 11 श्रद्धालुओं की मौत

वृंदावन (मथुरा) के यमुना नदी क्षेत्र में शुक्रवार को हुआ भीषण नाव हादसा एक बड़े त्रासदी में बदल गया है। केसी घाट और बंशीवट के बीच स्थित पांटून पुल के पास 37 श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब लुधियाना, हिसार, मुक्तसर और जगरांव से आए श्रद्धालु यमुना नदी की सैर कर रहे थे। टक्कर के बाद नाव में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गहरे पानी में डूब गए।
top-news

घटना के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमें बचाव कार्य में जुट गईं। अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान देवराहा बाबा आश्रम के समीप एक और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए यमुना नदी के विभिन्न हिस्सों में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा पांटून पुल के पास लापरवाही या तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ हो सकता है, हालांकि प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और विस्तृत जांच जारी है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु दो बसों में वृंदावन पहुंचे थे और कुल लगभग 130 लोगों का समूह धार्मिक यात्रा पर था। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है और प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य को तेज कर दिया है।