Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद ● 14,480 हेक्टेयर में बसेगा न्यू आगरा, 58 गांवों की जमीन पर बनेगी नई औद्योगिक टाउनशिप; 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार ● संविधान दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ, सेक्टर-3 में एक सप्ताह में शुरू होगा पानी की लाइन का काम ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर प्राधिकरण सख्त, 11 हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी! 36 निर्माणकर्ताओं को नोटिस ● ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल, 4 सांसद भी रहे शामिल

यूपी का 594 KM लंबा गंगा एक्सप्रेसवे तैयार: सफर होगा तेज, सुरक्षित और हाईटेक सुविधाओं से लैस

उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार देते हुए 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह तैयार हो चुका है। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाता है और पूर्व से पश्चिम यूपी को जोड़ने वाला सबसे बड़ा हाई-स्पीड कॉरिडोर बन गया है। इसका रन ट्रायल पूरा कर लिया गया है और संभावना है कि 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यात्रा समय में भारी कमी आएगी और राज्य में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
top-news

गंगा एक्सप्रेसवे को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें 15 टोल प्लाजा, सीसीटीवी निगरानी, स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम, रेस्ट एरिया, ट्रॉमा सेंटर और भोजनालय जैसी सुविधाएं शामिल हैं। सड़क पर रंबल स्ट्रिप्स लगाई गई हैं ताकि लंबी यात्रा में ड्राइवर सतर्क रहें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किमी प्रति घंटा तय की गई है, जिससे तेज और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

इस एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपातकालीन स्थिति में लड़ाकू विमानों की लैंडिंग की भी सुविधा है। शाहजहांपुर के जलालाबाद समेत चार स्थानों पर एयर स्ट्रिप तैयार की गई हैं। यह परियोजना न केवल सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत की रणनीतिक क्षमता को भी मजबूत बनाती है। उद्घाटन के बाद यह एक्सप्रेसवे उत्तर भारत की सबसे आधुनिक और तेज रफ्तार सड़कों में शामिल हो जाएगा।