Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद ● 14,480 हेक्टेयर में बसेगा न्यू आगरा, 58 गांवों की जमीन पर बनेगी नई औद्योगिक टाउनशिप; 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार ● संविधान दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ, सेक्टर-3 में एक सप्ताह में शुरू होगा पानी की लाइन का काम ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर प्राधिकरण सख्त, 11 हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी! 36 निर्माणकर्ताओं को नोटिस ● ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल, 4 सांसद भी रहे शामिल

UP: होमगार्ड भर्ती परीक्षा से पहले CM योगी की बड़ी समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मिलेंगे सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश में 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कानून व्यवस्था और परीक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करने जा रहे हैं। बुधवार रात 9 बजे होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में सभी जोन के एडीजी, पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराना है।
top-news

मुख्यमंत्री इस बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, निगरानी तंत्र और अभ्यर्थियों की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा सकते हैं। साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था या गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सरकार की प्राथमिकता है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो।

योगी सरकार ने इस भर्ती परीक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। नकल, पेपर लीक या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी कारण सभी जिलों में निगरानी बढ़ाई गई है और परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। यह बैठक प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।