Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

यूपी में भीषण गर्मी का कहर: 32 जिलों में लू का अलर्ट, स्कूलों का समय बदला

उत्तर प्रदेश में अप्रैल महीने में ही जून जैसी भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक तापमान लगातार बढ़ता रहेगा और राहत की कोई उम्मीद नहीं है। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर साफ दिख रहा है। बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश से सटे जिलों में लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। मंगलवार को बांदा 44.2°C के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि सुल्तानपुर और प्रयागराज में भी तापमान 43°C के पार पहुंच गया।
top-news

मौसम विभाग ने प्रदेश के 32 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जिनमें प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बहराइच और सीतापुर जैसे जिले शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुष्क पछुआ हवाओं के कारण लू की स्थिति बनी हुई है। हालांकि 26 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई गई है। तब तक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे। जिला प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। राजधानी लखनऊ में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है, जहां दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा और लोगों में गर्मी से बचने की चिंता देखी जा रही है।