Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

यूपी में सीएम योगी का बड़ा बयान: अब नौकरी सिफारिश और रिश्वत से नहीं, योग्यता से मिलेगी

त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हुए प्रशासनिक और भर्ती सुधारों पर जोर देते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में नौकरी पाने के लिए न तो सिफारिश चलती है और न ही रिश्वत, बल्कि पूरी प्रक्रिया योग्यता आधारित हो चुकी है।
top-news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हुए प्रशासनिक और भर्ती सुधारों पर जोर देते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में नौकरी पाने के लिए न तो सिफारिश चलती है और न ही रिश्वत, बल्कि पूरी प्रक्रिया योग्यता आधारित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश की छवि पूरी तरह बदल गई है और भर्ती प्रणाली को पारदर्शी बनाया गया है।


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में सीमित प्रशिक्षण क्षमता थी, लेकिन अब पुलिस व्यवस्था और प्रशिक्षण क्षमता दोनों में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले जहां केवल 3,000 जवानों की ट्रेनिंग क्षमता थी, वहीं अब यह बढ़कर 60,000 से अधिक हो चुकी है। सीएम योगी ने कहा कि जब नीयत साफ होती है और कार्य करने की इच्छाशक्ति मजबूत होती है, तो परिणाम अपने आप दिखाई देते हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। योग्यता आधारित भर्ती प्रणाली ने युवाओं में विश्वास बढ़ाया है और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित किए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर योग्य युवा को बिना भेदभाव के अवसर मिले और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।