Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

उत्तर प्रदेश में अंशकालिक अनुदेशकों को बड़ी सौगात, 17 मई को लखनऊ में राज्यस्तरीय समारोह में बढ़े मानदेय का होगा वितरण

प्रदेश सरकार ने अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान और उनके बढ़े हुए मानदेय के वितरण को लेकर एक बड़ा राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह भव्य आयोजन 17 मई 2026 को राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम सायं 4 बजे से शुरू होगा। सरकार द्वारा पूर्व में जारी शासनादेश के तहत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की गई थी, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुकी है। इसी क्रम में प्रदेशभर में प्रतीकात्मक चेक वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे शिक्षकों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
top-news

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने इस पहल को प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान और उनकी आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार लगातार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। इसी के तहत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं, ताकि राज्यभर में समान रूप से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में भी भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी होगी। जिलों में अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनप्रतिनिधियों के संबोधन का भी आयोजन किया जाएगा। सरकार ने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक शिक्षकों तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है, जिससे यह आयोजन प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रभावी संदेश दे सके।