Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड! भीषण आग में 14 छात्रों की मौत, कई घायल; सीएम योगी दौरा छोड़ लौटे राजधानी

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा पैदा कर दिया। आग लगने के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई, जिससे अंदर मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई छात्रों ने ऊंचाई से छलांग लगा दी, जबकि कुछ छात्र अंदर ही फंस गए।
top-news

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा पैदा कर दिया। आग लगने के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई, जिससे अंदर मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई छात्रों ने ऊंचाई से छलांग लगा दी, जबकि कुछ छात्र अंदर ही फंस गए। हादसे में अब तक 14 छात्रों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं। मौके पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं 14 शव देखे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद्द कर दिया और तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने डीजीपी और अपर मुख्य सचिव (गृह) को घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी उन्होंने हादसे को हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कई छात्रों को बाहर निकाला। आसपास के लोगों ने बगल की इमारत की छत से दीवार काटकर भी छात्रों को निकालने का प्रयास किया। अब तक 10 से अधिक घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।