Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 86 हजार घरों तक पहुंचेगी PNG, बिछेगी 490 KM लंबी पाइपलाइन; जानिए किन इलाकों को मिलेगा फायदा ● ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 में बनेगा 120 कमरों वाला इंटरनेशनल होटल, 2029 में शुरू होगा संचालन ● ग्रेटर नोएडा में 300 परिवारों की बिजली गुल, 6.87 लाख रुपये बकाया होने पर NPCL ने काटा कनेक्शन ● ग्रेटर नोएडा में UP इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए लगाई गईं फैंसी लाइटें गायब, अंधेरे में डूबी सड़क ● दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, 30 नवंबर तक कोहरे का अलर्ट; नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी बदलेगा मौसम ● ग्रेटर नोएडा में प्रमोशन से शिक्षकों ने किया किनारा, दूरदराज के स्कूलों में तैनाती नहीं चाहते शिक्षक ● ग्रेटर नोएडा में 150 करोड़ रुपये निवेश करेगी स्वीडन की कंपनी! 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार ● Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत ● नोएडा में यूनिटेक के खाली प्लॉटों से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम ● Greater Noida News: बेटी की शादी से पहले घर में सिलिंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत; शादी का सामान जलकर राख

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी कामयाबी! बादलपुर हत्याकांड में 9 दोषियों को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश पुलिस के "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर पुलिस को एक बड़ी कानूनी सफलता मिली है।
top-news

उत्तर प्रदेश पुलिस के "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर पुलिस को एक बड़ी कानूनी सफलता मिली है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, थाना बादलपुर पुलिस और अभियोजन इकाई की प्रभावी पैरवी का नतीजा यह रहा कि वर्ष 2021 के चर्चित हत्याकांड में अदालत ने सभी 9 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला थाना बादलपुर में वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमा संख्या 36/2021 से जुड़ा था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता के पूर्व लागू भारतीय दंड संहिता की धाराएं 147, 148, 149, 302, 307, 504 तथा 7 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। लंबे समय तक चली सुनवाई और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ सख्त फैसला सुनाया।


माननीय न्यायालय ने अभियुक्त देवेन्द्र, रविन्द्र, सतेन्द्र, धर्मेन्द्र, जितेन्द्र, महिपाल, भोपाल, अमित और अमरजीत बंसल को हत्या और हिंसक वारदात का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यदि कोई दोषी निर्धारित जुर्माना जमा नहीं करता है, तो उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह फैसला उत्तर प्रदेश पुलिस की मजबूत विवेचना, प्रभावी अभियोजन और न्यायिक प्रक्रिया के बेहतर समन्वय का उदाहरण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि गंभीर अपराधों में दोषियों को समयबद्ध तरीके से सजा दिलाना ही ऑपरेशन कन्विक्शन का मुख्य उद्देश्य है।


उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन कन्विक्शन लगातार गंभीर आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाने में प्रभावी साबित हो रहा है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इस फैसले को कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था की बड़ी उपलब्धि बताया है। अधिकारियों के अनुसार, मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार केस की निगरानी, थाना पुलिस की सटीक विवेचना और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी के कारण यह निर्णय संभव हो सका। इस फैसले से न केवल पीड़ित पक्ष को न्याय मिला है, बल्कि समाज में यह स्पष्ट संदेश भी गया है कि हत्या और संगठित हिंसा जैसे गंभीर अपराध करने वालों को कानून के शिकंजे से बचना आसान नहीं है। पुलिस ने भविष्य में भी ऐसे मामलों में तेज और प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है, ताकि अपराधियों में कानून का डर बना रहे और आम जनता का न्याय व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हो।