Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी

UP Weather Update: यूपी में थमा मानसून, अगले 3 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी! मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानें कब होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में मानसून की शुरुआत के बाद अब इसकी रफ्तार अचानक थम गई है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहेंगी और केवल मध्य प्रदेश से सटे कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
top-news

उत्तर प्रदेश में मानसून की शुरुआत के बाद अब इसकी रफ्तार अचानक थम गई है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहेंगी और केवल मध्य प्रदेश से सटे कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में बादलों की आवाजाही तो बनी रहेगी, लेकिन व्यापक बारिश की उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरी पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मानसूनी द्रोणी दक्षिण की ओर खिसक गई है, जिससे उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोई मजबूत मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसी वजह से सोमवार तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी और उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस, उरई में 38.2 डिग्री, बस्ती में 38 डिग्री और राजधानी लखनऊ में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सोमवार तक मानसून की सक्रियता सीमित रहेगी, जबकि मंगलवार से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां दोबारा तेज हो सकती हैं और कई इलाकों में अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है। हालांकि फिलहाल लोगों को तेज धूप, बढ़ती उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने नागरिकों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हीट स्ट्रेस से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। कृषि क्षेत्र पर भी मानसून की इस धीमी चाल का असर दिखाई दे सकता है, क्योंकि कई जिलों में खरीफ फसलों की बुवाई बारिश पर निर्भर है। ऐसे में किसान भी अब अगले सप्ताह से मानसून के दोबारा सक्रिय होने का इंतजार कर रहे हैं।


बारिश के आंकड़े भी प्रदेश में मानसून की कमजोर स्थिति को दर्शा रहे हैं। तीन जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 50 प्रतिशत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। वाराणसी, मऊ, जौनपुर, कुशीनगर, गोरखपुर, लखनऊ और सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में सामान्य से 50 से 90 प्रतिशत तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत और रामपुर जैसे जिलों में भी सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। हालांकि बदायूं, मेरठ, बुलंदशहर, शाहजहांपुर और संभल जैसे कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह से मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना बनेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।