Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अगस्त क्रांति के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन, 7 अगस्त से जिला मुख्यालय पर जुटेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन ● स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किले पर 12 हजार पुलिसकर्मी तैनात ● Delhi-NCR Weather Update: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? ● तेज बारिश ने खोली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पोल, Alpha 2 सेक्टर में जलभराव से परेशान लोग ● Noida Airport: ₹799 के 400 ग्राम लड्डू में निकली फफूंदी, यात्री ने की सख्त कार्रवाई की मांग ● सीईओ की सहमति के बाद समाप्त हुआ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों का धरना, कल से बहाल होगा कामकाज ● UP Election 2027: भाजपा टिकट के लिए तीन टेस्ट, संघ-संगठन और सर्वे तय करेंगे दावेदारों की किस्मत ● UP Supplementary Budget 2026: यूपी में ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, उद्योग से स्वास्थ्य तक इन क्षेत्रों पर बड़ा फोकस ● UP IAS Transfer: यूपी में 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, कई मंडलों के कमिश्नर बदले ● Delhi Weather Update: बादल आए, फुहारें पड़ीं, क्या आज होगी झमाझम बारिश? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

UP Supplementary Budget 2026: यूपी में ₹59, 019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, उद्योग से स्वास्थ्य तक इन क्षेत्रों पर बड़ा फोकस

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसका आकार प्रदेश के मौजूदा मूल बजट का करीब 6.47 प्रतिशत है।
top-news

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसका आकार प्रदेश के मौजूदा मूल बजट का करीब 6.47 प्रतिशत है। प्रस्तावित बजट में राजस्व लेखे के लिए ₹17,399.50 करोड़ और पूंजी लेखे के लिए ₹41,620.04 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार ने पूंजीगत व्यय पर विशेष जोर देते हुए सड़क, ऊर्जा, उद्योग, चिकित्सा, ग्रामीण विकास और अन्य बुनियादी ढांचों को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए ₹7,854.25 करोड़ की व्यवस्था की गई है, जिससे नई विकास परियोजनाओं के साथ मौजूदा योजनाओं को भी गति देने की तैयारी है।


अनुपूरक बजट में उद्योग और निवेश को बड़ी प्राथमिकता दी गई है। भारी एवं मध्यम उद्योग विभाग के लिए ₹22,107.88 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार का दावा है कि इससे औद्योगिक निवेश बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने में मदद मिलेगी। वहीं ग्राम विकास विभाग के लिए ₹17,942.73 करोड़ रखे गए हैं। इस राशि से ग्रामीण अधोसंरचना, पंचायत विकास, ग्रामीण आजीविका और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। ऊर्जा विभाग के लिए ₹7,422.27 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि प्रस्तावित है, जिसका उद्देश्य बिजली व्यवस्था और ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत करना है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के लिए ₹700.01 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे सड़क, पुल और अन्य आधारभूत परियोजनाओं को गति मिलेगी।


स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और महिला कल्याण को भी अनुपूरक बजट में अहम जगह दी गई है। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए ₹2,000.25 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे अस्पतालों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर रहेगा। समाज कल्याण विभाग को ₹1,655 करोड़ और महिला कल्याण विभाग को ₹1,094.40 करोड़ दिए गए हैं। इन मदों से सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर योगी सरकार का यह अनुपूरक बजट विकास परियोजनाओं, औद्योगिक निवेश, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, ऊर्जा और महिला कल्याण को गति देने पर केंद्रित नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *