Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● Delhi High Court का बड़ा फैसला: Live-in relationship शादी के समान, माता-पिता भी नहीं कर सकते दखल
● आजम खां पर ED का शिकंजा और कसा, 84 मुकदमों का रिकॉर्ड खंगालने के बाद जौहर यूनिवर्सिटी पर Raid
● राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद सख्ती: फेस रीडिंग से हाजिरी, कैमरों की निगरानी; कर्मचारियों पर कार्रवाई तेज
● Delhi: पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर हटा सुरक्षा घेरा, बैरिकेड्स और बोलार्ड्स हटाए गए
● Greater Noida Fire: लकड़ी-गत्ते की फैक्टरी में भीषण आग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू
● Weather Update: नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में आज फिर बरसेंगे बदरा
● UP Election 2027: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में BSP सक्रिय, सतीश चंद्र मिश्र को चुनाव आयोग से जुड़े काम की जिम्मेदारी
● Greater Noida: सीएम योगी आज यमुना सिटी में दो ऑटोमोबाइल प्लांट का करेंगे शिलान्यास, 5145 करोड़ का निवेश
● बिलासपुर में अवैध कॉलोनी पर प्राधिकरण का कड़ा प्रहार, निर्माण ध्वस्त
● टेकजोन-4 में 561 LED Street Lights, छपरौला ROB पर लगेंगे 7 Highmast
आजम खां पर ED का शिकंजा और कसा, 84 मुकदमों का रिकॉर्ड खंगालने के बाद जौहर यूनिवर्सिटी पर Raid
रामपुर में समाजवादी पार्टी नेता आजम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं।
- sakshi choudhary
- 20 Aug, 2026
रामपुर में समाजवादी पार्टी नेता आजम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खां से जुड़े कई ठिकानों पर कार्रवाई से पहले उनके और परिवार के खिलाफ दर्ज 84 मुकदमों का रिकॉर्ड खंगाला था। करीब 20 दिन पहले रामपुर पुलिस से मामलों की FIR, चार्जशीट और मौजूदा स्थिति की जानकारी मांगी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पूरा रिकॉर्ड ED को उपलब्ध कराया। अब इसी पृष्ठभूमि में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच तेज कर दी है।
ED की कार्रवाई का मुख्य फोकस जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय लेनदेन, ट्रस्ट की आय-व्यय, दान और विश्वविद्यालय के निर्माण में इस्तेमाल हुए धन के स्रोत पर बताया जा रहा है। जांच में करीब 494 करोड़ रुपये के खर्च के स्रोत को भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा आजम खां के जल निगम अध्यक्ष रहते सामने आए भर्ती घोटाले और रामपुर में नियमों की अनदेखी कर सीवरेज सिस्टम तैयार करने तथा सरकारी धन के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामलों का भी उल्लेख सामने आया है। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों में सरकारी जमीन और शत्रु संपत्ति पर कब्जे तथा बाहरी लोगों के आर्थिक सहयोग के जरिए कथित तौर पर काले धन के इस्तेमाल के आरोप भी पहले चर्चा में रहे हैं। इन मामलों की जांच के बीच आयकर विभाग और ED की पुरानी कार्रवाई भी फिर सुर्खियों में है।
बुधवार को ED की टीमों ने जौहर यूनिवर्सिटी परिसर के अलावा पीपल टोला स्थित CK Associates के कार्यालय और आवास तथा शौकत अली रोड से जुड़े ठिकानों पर भी जांच की। कार्रवाई के दौरान पुलिस, PAC और CRPF की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और देर शाम तक जांच जारी रही। इससे पहले वर्ष 2023 में आयकर विभाग ने आजम खां के आवास समेत कई ठिकानों पर लगातार तीन दिन तक कार्रवाई की थी, जबकि वर्ष 2022 में भी ED की कार्रवाई सामने आई थी। अब 84 मुकदमों का रिकॉर्ड जुटाने और पुराने मामलों की फाइलों की समीक्षा के बाद जांच का दायरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। यदि जांच में नए वित्तीय साक्ष्य सामने आते हैं तो आने वाले दिनों में Azam Khan, Jauhar University और उनसे जुड़े ट्रस्ट की कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *