Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिवाली पर सस्ता सजावटी सामान कहां मिलेगा, Blinkit या Zepto? ● Varanasi Air Show: पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और सीएम योगी कल देखेंगे एयर शो ● Health Alert: शरीर में कॉपर की कमी से कमजोर हो सकती है इम्युनिटी, दिल की सेहत पर भी पड़ सकता है असर ● Delhi News: राहुल गांधी को व्यापारियों की चिट्ठी, 1 नवंबर की महारैली टालने की अपील ● HIV Cases: वाराणसी में 10 महीने में 900 नए एचआईवी संक्रमित, आधे से ज्यादा किशोर और युवा ● Noida vs Gurgaon: आखिर क्यों गुरुग्राम जैसी पहचान नहीं बना पाया नोएडा? जानिए शहर के विकास की असली कहानी ● UP TGT Recruitment 2026: 17,735 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 24 अक्टूबर से आवेदन; दिसंबर में होगी परीक्षा ● Greater Noida News: रिहायशी सेक्टरों में अवैध PG पर कार्रवाई की मांग, किसान यूनियन मंच ने प्राधिकरण और पुलिस को सौंपा ज्ञापन ● Greater Noida MLC Election 2026: गौतमबुद्ध नगर में 54.01 प्रतिशत मतदान, 7,057 शिक्षकों ने डाले वोट; श्रीचंद शर्मा के समर्थकों ने जताई जीत की उम्मीद ● टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट मिला तो अधिकारियों को मिलेगा अलर्ट! NHAI ने बनाया नया सिस्टम

यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, योगी का बड़ा एलान- छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियां

उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3572 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 3446 पद और मंडी परिषद के मंडी सचिव के 126 पद शामिल हैं।
top-news

उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3572 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 3446 पद और मंडी परिषद के मंडी सचिव के 126 पद शामिल हैं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान सीएम योगी ने युवाओं को बधाई देते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और आरक्षण नियमों के पालन को सरकार की प्राथमिकता बताया।


सीएम योगी ने कार्यक्रम में रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले छह महीने के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के पिछले साढ़े नौ वर्षों में 9.30 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। योगी ने पिछली सरकारों पर भर्ती में भ्रष्टाचार और नकल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब भर्ती परीक्षाओं और परिणामों की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पहले परीक्षाओं और परिणामों में लंबा समय लगता था, जबकि मौजूदा व्यवस्था में परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया को कम समय में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने भर्ती बोर्डों से समय-सीमा और कम करने की अपील भी की।


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं की भूमिका को प्रदेश के विकास से जोड़ते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज यूपी के युवाओं की प्रतिभा को देश-दुनिया में पहचान मिल रही है और रोजगार के नए अवसर भी बन रहे हैं। सीएम ने दावा किया कि बड़ी संख्या में युवाओं को विदेशों में भी रोजगार के अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल सरकारी नौकरी तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनकी प्रतिभा के अनुरूप व्यापक रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है। 3572 नियुक्तियों और अगले छह महीनों में एक लाख और नियुक्ति पत्र देने के एलान के बाद यूपी में सरकारी रोजगार को लेकर सरकार की रणनीति पर युवाओं की नजर रहेगी।