Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी

यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है।
top-news

उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। अब प्रदेश में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को सालाना पांच लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में यह घोषणा की। इसके साथ ही 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट देने का भी ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से बने अधिवक्ता कक्ष भवन की सांकेतिक चाबी भी बार एसोसिएशन को सौंपी। इन घोषणाओं को अधिवक्ता कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं की सुविधाओं और कल्याण को लेकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता कल्याण निधि से मिलने वाली सहायता राशि को डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया जा चुका है। इसके अलावा अधिवक्ता की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए आयु सीमा को भी 60 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष किया गया है। सरकार की ओर से अधिवक्ताओं के चैंबरों में फर्नीचर और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं के बाद अधिवक्ता समुदाय में इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा से प्रदेश में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को इलाज के खर्च में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट दिए जाने से उनके कामकाज में तकनीकी सुविधा बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके हितों से जुड़े कदमों को आगे भी जारी रखने की बात कही।