Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
top-news

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में छह सील भवनों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू हुई और दोपहर करीब 1:45 बजे तक चली। आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों के मुताबिक जिन भवनों पर कार्रवाई हुई, उनमें निर्माण से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया था। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोकी गई और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।


बुलडोजर चलते ही मौके पर मौजूद व्यापारियों और उनके परिजनों की भावुक तस्वीरें सामने आईं। कई लोग अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों को टूटते देखकर रोते नजर आए। कुछ महिलाओं ने भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया। व्यापारियों का कहना था कि उन्हें कार्रवाई रोकने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया। अधिकारियों और व्यापारियों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन तत्काल कोई समाधान नहीं निकल सका। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी भी जताई।

सेंट्रल मार्केट में कुल 44 संपत्तियों को लेकर कार्रवाई का मामला सामने आया है। बुधवार को इनमें से छह भवनों को ध्वस्त किया गया। एक जी प्लस-3 भवन के हिस्से को तोड़ने के लिए जेसीबी के बाद पोर्कलेन मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान पेश की जाएगी। कार्रवाई के दौरान आसपास के कई सेक्टरों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिसका असर पानी की सप्लाई पर पड़ा।